अचानक आया कार्डियक अरेस्ट और थम गई सांसें, नहीं रहे दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर

 

पणजी। हिंदी और मराठी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। गुरुवार सुबह गोवा स्थित उनके आवास पर उन्हें गंभीर कार्डियक अरेस्ट आया। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर तमाम कोशिशों के बावजूद उनकी जान नहीं बचा सके। उनके निधन की खबर की पुष्टि उनके बेटे मल्हार पाटेकर ने की है।

जानकारी के मुताबिक नाना पाटेकर गोवा के डोना पाउला स्थित अपने घर पर थे। सुबह करीब 5:20 बजे उन्हें गंभीर कार्डियक अरेस्ट आया। उनकी हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें तुरंत मणिपाल अस्पताल ले गए। डॉक्टरों की टीम ने करीब 45 मिनट तक लगातार सीपीआर देकर उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। अस्पताल से जुड़े डॉक्टरों के मुताबिक मामले में मेडिको-लीगल केस दर्ज किया गया है और निधन के कारणों की विस्तृत पुष्टि के लिए पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया की जाएगी।

नाना पाटेकर उन कलाकारों में शामिल थे, जिन्होंने अपने दमदार अभिनय, संवाद अदायगी और अलग अंदाज से हिंदी सिनेमा में अपनी खास पहचान बनाई। करीब पांच दशक लंबे करियर में उन्होंने हिंदी के साथ-साथ मराठी फिल्मों में भी यादगार भूमिकाएं निभाईं।

‘परिंदा’, ‘क्रांतिवीर’, ‘तिरंगा’,‘प्रहार’, ‘खामोशी: द म्यूजिकल’, ‘अब तक छप्पन’ और ‘वेलकम’ जैसी फिल्मों में उनके अभिनय को दर्शकों ने खूब पसंद किया। गंभीर किरदार हो या फिर हास्य भूमिका, नाना पाटेकर ने हर तरह के किरदार को अपनी खास शैली में पर्दे पर उतारा।

पुरस्कारों से भी हुए सम्मानित
नाना पाटेकर को उनके शानदार अभिनय के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समेत कई प्रतिष्ठित सम्मान मिले। उन्हें भारत सरकार ने पद्म श्री से भी सम्मानित किया था। अभिनय के अलावा उन्होंने निर्देशन और लेखन के क्षेत्र में भी काम किया। उनकी फिल्म ‘प्रहार’ उनके बहुआयामी सिनेमा सफर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रही।

अचानक निधन से सदमे में फिल्म जगत
नाना पाटेकर के अचानक निधन की खबर सामने आते ही फिल्म इंडस्ट्री और उनके प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ गई। अपने सशक्त अभिनय और बेबाक अंदाज के लिए पहचाने जाने वाले नाना पाटेकर का जाना भारतीय सिनेमा के लिए एक बड़ी क्षति माना जा रहा है। दशकों तक उन्होंने पर्दे पर ऐसे किरदार निभाए, जिन्हें दर्शक लंबे समय तक याद करते रहे।75 वर्ष की उम्र में उनके निधन के साथ ही भारतीय सिनेमा ने एक ऐसे अभिनेता को खो दिया, जिसकी आवाज, संवाद अदायगी और अभिनय की अपनी अलग पहचान थी।

error: Content is protected !!