खूँटी:अर्धनग्न अवस्था में मिली महिला की लाश,दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका,पुलिस जांच में जुटी है

खूंटी।झारखण्ड के खूंटी जिले में एक 55 वर्षीय महिला की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। यह घटना खूंटी थाना क्षेत्र की है। महिला की पहचान हो गई है आशंका जताई जा रही है कि महिला के साथ पहले दुष्कर्म किया गया और फिर हत्या कर दी गई है। पुलिस मामले में की जांच में जुट गई है।जानकारी के अनुसार महिला रोज की तरह शहर के डेली मार्केट से सब्जी बेचकर अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान किसी अज्ञात अपराधियों ने महिला की हत्या कर दी।देर रात पुलिस को सूचना मिली कि एक महिला का शव अर्धनग्न अवस्था में पड़ा हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त करवाई।उसके बाद शव को पुलिस थाने लेकर आ गई और आज सोमवार को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है।

खूंटी डीएसपी अमित कुमार ने बताया कि महिला का शव मिला है और महिला के बदन पर कपड़े ढके हैं लेकिन फटा हुआ था। जबकि सर पर गंभीर चोट के निशान थे। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया दुष्कर्म के बाद का मामला लगता है लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कारणों का खुलासा हो सकता है। हालांकि हत्याकांड की जांच के लिए एसआइटी गठित की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।

error: Content is protected !!