Corona in Jharkhand:राज्य में आज 633 नए कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि,जिसमें राँची से 263 कोरोना पॉजिटिव शामिल हैं,राज्य में मौत का कुल आँकड़ा 811 है।

राँची।देश और राज्य में कोरोना का बढ़त जारी है।झारखण्ड में राहत की खबर है कि कोरोना का बढ़त कम होते जा रहा है।राज्य में कोरोना का आंकड़ा 94 हजार के पार है।वहीं आज 14 अक्टूबर को रात 09 बजे तक झारखण्ड में 633 कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है।वहींआज 1053 की रिकवरी हुई हैं,06 लोगों की मौत हुई है।

आज इन जिलों से मिले हैं-

राँची से 263, बोकारो से 44, चतरा से 4, देवघर से 17, धनबाद से 30, दुमका से 3, पूर्वी सिंहभूम से 59, गढ़वा से 8, गिरिडीह से 6, गोड्डा से 8, गुमला से 27, हजारीबाग से 21, जामताड़ा से 3, खूंटी से 20, कोडरमा से 12, लातेहार से 2, लोहरदगा से 14, पाकुड़ से 11, पलामू से 2, रामगढ़ से 20, साहेबगंज से 2, सराईकेला से 12, सिमडेगा से 20, पश्चिमी सिंहभूम से 25 राज्य में कुल आंकड़े 94,369 हुए।


झारखण्ड में 94,369 पोजिटिव केस,7191 सक्रिय केस, 86,367 ठीक,811मौतें शामिल।आज कोरोना से 6 मरीजों की मौत हुई।

राँची से आज कुल 263 पॉजिटिव मिला है वहीं 294 रिकवरी हुई है।और दो मौत हुई है।