Jharkhand:बेरमो विधानसभा उपचुनाव:भाजपा से योगेश्वर महतो और काँग्रेस से कुमार जयमंगल सिंह ने नामांकन किया।

बोकारो।झारखण्ड के दो विधानसभा में हो रहे उपचुनाव के लिए नामांकन जारी है।आज बेरमो विधानसभा सीट से तेनुघाट स्थित बेरमो अनुमंडल कार्यालय में एनडीए समर्थित भाजपा के प्रत्याशी योगेश्वर बाटुल और महागठबंधन समर्थित कांग्रेस के कुमार जयमंगल सिंह बुधवार को नामांकन कर दिया है। दोनों नेताओं ने निर्वाची पदाधिकारी को अपना नामांकन सौंपा। बेरमो विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में भाजपा और कांग्रेस में सीधा मुकाबला है।

बता दें कि 2019 में यहां से जीते कांग्रेस के राजेंद्र सिंह का निधन हो गया है जिसके चलते इस सीट पर उपचुनाव हो रहा है। कांग्रेस ने राजेंद्र सिंह के बेटे अनूप सिंह को जबकि भाजपा ने 2019 में पराजित योगेश्वर बाटुल को अपना प्रत्याशी बनाया है।

नौ महीने में ही झारखण्ड की जनता ठगा महसूस कर रही है-महतो

नामांकन से पहले एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी योगेश्वर बाटुल ने कहा कि झारखण्ड में जो माहौल है, पिछले सरकार का जो नौ महीने का कार्यकाल रहा है, जो वादा किया था, उनपर काम भी शुरू है ऐसा कुछ नहीं दिख रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्व की रघुवर सरकार में जो किसानों के हित में जो जनहित में फैसले थे, उसे बंद कर दिया गया। महिलाओं के लिए एक रुपए में 50 लाख रुपए की रजिस्ट्री की योजना को बंद कर दिया गया। बेरोजगारों को भत्ता देने की बात थी लेकिन वो भी सत्ता पक्ष नहीं दे रहा है। अभी भी सत्ता पक्ष का कहना है कि देंगे। जनता खुद को ठगा महसूस कर रही है।निर्वाची पदाधिकारी को नामांकन पत्र सौंपते कांग्रेस उम्मीदवार

बेरमो विधानसभा सीट

2014 में मतदान 65.40%

80489 वोट (42.99%) मिले थे भाजपा के योगेश्वर महतो बाटुल को ,67876 वोट (36.22%) मिले थे कांग्रेस के राजेंद्र प्रसाद सिंह को,13870 वोट (7.41%) मिले थे झाविमो के काशीनाथ सिंह को

2019 में मतदान 61.13%

88809 वोट (46.88%) मिले थे कांग्रेस के राजेंद्र प्रसाद सिंह को,
63697 वोट (33.61%) मिले थे भाजपा के योगेश्वर महतो बाटुल को,16546 वोट (8.72%) मिले थे आजसू पार्टी के काशीनाथ सिंह को एवं अन्य।