झारखण्ड भाजपा की कमान पूर्व मुख्यमंत्री बाबुलाल मरांडी को सौंपा….बनाए गए प्रदेश अध्यक्ष…

राँची।झारखण्ड भाजपा विधायक सह पूर्व मुख्यमंत्री श्री बाबूलाल मरांडी झरखण्ड भाजपा के नये प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए हैं।दीपक प्रकाश की जगह इन्हें झारखण्ड की कमान सौंपी गयी है।भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (जगत प्रकाश नड्डा) ने बाबूलाल मरांडी को झारखण्ड बीजेपी का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।बता दें कि बाबूलाल मरांडी फिलहाल बीजेपी विधायक दल के नेता भी हैं अब बीजेपी ने इन्हें नयी जिम्मेदारी सौंपी है।

पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी झारखण्ड बीजेपी के नये प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए हैं। जी किशन रेड्डी को तेलंगाना के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है।डी पुरंदेश्वरी को आंध्र प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है। सुनील जाखड़ पंजाब बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए हैं।

इधर बीजेपी ने पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी को प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपी है।इसके बाद उनकी पहली प्रतिक्रिया सामने आई।उन्होंने कहा कि जिस उम्मीद के साथ ये दावित्य सौंपा गया है, उसे पूरा करने के लिए अपनी पूरी क्षमता लगा देंगे और बेहतर झारखण्ड बनाने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर काम करेंगे।कोई व्यक्तिगत तौर पर काम नहीं करता है पूरी पार्टी काम करती है।उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के स्नेह की वजह से ही केंद्रीय नेतृत्व ने अवसर दिया है।उन्होंने केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।

बाबूलाल मरांडी ने कहा, “कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर काम करूंगा।लोकसभा का चुनाव है और फिर विधानसभा का चुनाव होना है।संगठन को मजबूत करने में अपनी पूक्षी क्षमता लगा देंगे। बेहतर झारखण्ड के लिए पूरी तरह से काम करेंगे.”

प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर पूर्व सीएम ने कहा कि ताज तो कांटों भरा ही रहता है। ताज में ही कांटे लगे हुए रहते हैं। क्या बाबूलाल मरांडी को प्रदेश में आदिवासी चेहरे के रूप में प्रोजेक्ट कर दिया गया, इस सवाल पर उन्होंने कहा, “बाबूलाल मरांडी के चेहरे को झारखण्ड की जनता जानती भी है और परख भी चुकी है।मुझे नहीं लगता कि किसी को मुझे समझने में दिक्कत होगी।”

बिहार से अलग होकर 15 नवंबर 2000 को झारखण्ड अस्तित्व में आया। बीजेपी नेता बाबूलाल मरांडी झारखण्ड के पहले सीएम बनाए गए। 2006 में बीजेपी से अलग होकर इन्होंने झारखण्ड विकास मोर्चा (जेवीएम) का गठन किया। करीब एक दशक बाद इन्होंने जेवीएम का बीजेपी में विलय कर दिया और भाजपा के हो गए। धनवार विधानसभा सीट से विधायक बाबूलाल फिलहाल झारखण्ड बीजेपी विधायक दल के नेता हैं। ये अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। 11 जनवरी 1958 को गिरिडीह जिले के कोदाईबांक गांव में छोटे लाल मरांडी और मीना मुर्मू के घर इनका जन्म हुआ।