दूल्हा-दुल्हन के इंतज़ार में थे घर वाले,घर पहुँचे दोनों के शव,जहां फेरे लिए,वहां से 8 किलोमीटर की दूरी पर सड़क दुर्घटना में दोनों की हुई मौत…

नालंदा।बिहार के नवादा में परिवार वाले दुल्हन के आने का इंतजार कर रहे थे,लेकिन दोनों का शव घर पहुंचा। शादी के चंद घंटों बाद ही दुल्हन को लेकर दूल्हा कार से निकला था। कार 8 किलोमीटर दूर ही पहुंची थी कि बालू लदे ट्रैक्टर-टॉली ने टक्कर मार दी थी। मौके पर ही दोनों ने दम तोड़ दिया था।हादसा शनिवार को नालंदा जिले के गिरियक थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव के पास बख्तियारपुर-रजौली फोरलेन पर हुआ हुआ था। शादी शुक्रवार की रात हुई थी। हादसे के बाद दोनों के परिवार में कोहराम मच है। लड़के के परिवार वालों ने रविवार सुबह दोनों का अंतिम संस्कार किया।

नवादा जिले के रोह थाना क्षेत्र के महाराणा गांव के रहने वाले तुला चौधरी के बेटे श्याम कुमार (27) की बारात नालंदा जिले के सतौआ गांव आई थी। यहां कारू चौधरी की बेटी पुष्पा कुमारी (20) से शुक्रवार को शादी हुई थी।शनिवार हादसे में ड्राइवर बाल-बाल बच गया है। वहीं, दूल्हे के बहनोई गंभीर रूप से घायल हैं। जिसका इलाज वर्धमान आयुर्विज्ञान संस्थान पावापुरी में चल रहा है।सड़क से गुजर रहे लोगों ने कार पर लगे शादी की पंपलेट से दूल्हा-दुल्हन की पहचान की। इसके बाद दोनों के परिवार को घटना की सूचना दी गई। पुष्पा कुमारी 6 भाई-बहनों में सबसे छोटी थी। वहीं, श्याम कुमार पांच भाइयों में सबसे छोटा था। श्याम कुमार घर पर ही रह कर बच्चों को ट्यूशन और कोचिंग पढ़ाते था।

दूल्हा-दुल्हन की मौत की खबर जैसे ही दोनों परिवार को मिली तो कोहराम मच गया। पुष्पा की मां और बहन के आंखों से आंसू नहीं रुक रहे। पड़ोस की महिलाएं सांत्वना देने में जुटी हैं।घर की आखरी बेटी की शादी के लिए पिता ने 10 लाख का कर्ज लिया ताकि धूमधाम से शादी हो सके। बारातियों को किसी तरह का कष्ट न हो इसका भी पूरा ख्याल रखा गया था। घर के बाहर खाट पर बैठे पुष्पा के दादा शनिचर चौधरी की आंखें नाम पड़ी हुई है।

थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि ट्रैक्टर एवं कार को जब्त कर थाना लाया गया है। ट्रैक्टर की टक्कर से कार सड़क से नीचे चली गई और सूखे पेड़ में टकरा गई। इससे कारण कार का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। इंटरनल इंज्युरी की वजह से पति-पत्नी की मौत हो गई।