Jharkhand:स्कॉर्पियो चालक ने तेज रफ्तार में ट्रक को पीछे से मारी टक्कर,तीन गंम्भीर रूप से घायल।

लातेहार।एनएच 39 पर स्थित चंदवा थाना क्षेत्र के ब्रह्मणी गांव के समीप तीव्र गति से चल रहे स्कार्पियो ने आगे चल रहे एक ट्रक पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।मिली जानकारी के अनुसार स्कार्पियो (जेएच 03 एस 0205) पर सवार होकर कुछ लोग डालटनगंज की ओर जा रहे थे। ब्रह्मणी गांव के समीप तेज रफ्तार से जा रही स्कार्पियो चालक ने नियंत्रण खो दिया। इसके बाद उसने आगे चल रहे ट्रक (जेएच 02 एयू 7811) को पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि घटना के बाद स्कार्पियो के परखच्चे उड़ गए। उसके आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। उसपर सवार दो महिला व एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाई और इलाज के लिए उन्हें सदर अस्पताल लातेहार पहंचाया। घटना के बाद ट्रक चालक घटनास्थल से फरार होने में सफल रहा।

करंट से बुरी तरह झुलसा

दूसरी घटना चंदवा में विद्युत करंट से महेश साव,पिता जानकी साव, तुरुआ, हुटाप निवासी झुलस गया। मिली जानकारी के अनुसार महेश (45) खेतों में सिचाई के लिए मोटर में तार जोड़ रहा था। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया। करंट की चपेट में आने से वह अचेत हो गया। उसके घायल और अचेत होने की सूचना के बाद परिजनों ने उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदवा पहुंचे। प्रभारी डा. नंद कुमार पांडेय व टीम द्वारा उनका उपचार किया जा रहा था।