Jharkhand:गुमला के घाघरा थाना क्षेत्र में एक घर के कमरे में महिला का अर्धनग्न शव बरामद,कुल्हाड़ी से काट की गई हत्या,दुष्कर्म की आशंका..

गुमला।जिले के घाघरा थाना क्षेत्र में एक घर के कमरे से शनिवार की सुबह 30 वर्षीय महिला की अर्धनग्न शव बरामद की गई। महिला की हत्या कुल्हाड़ी से काटकर की गई है। घटना कुगांव सासो जगरा टोली की है।स्थानीय लोगों ने पुलिस सूचना दी उसके बाद मौके पर पहुंची।पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और कुल्हाड़ी बरामद कर लिया है।वहीं घटना की वजह अब तक स्पष्ट नहीं है।पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा के मामले की जांच में जुट गई है।

स्थानीय लोगों के अनुसार एक साल पहले इसी घर में महिला के पति ने फांसी लगाकर कर आत्महत्या कर लिया था। इसकी वजह भी अब तक स्पष्ट नहीं हो सकी है।

मिली जानकारी अनुसार मृतका की पहचान विरसमुनि देवी के रूप में की गई। विरसमुनि के तीन बच्चे हैं। बड़े बेटा-बेटी लोहरदगा थानाक्षेत्र के किस्को में अपनी बड़ी माँ के साथ रहते हैं। जबकि चार साल का छोटा बेटा अपनी माँ विरसमुनि देवी के साथ रहता था। ग्रामीणों के अनुसार,महिला शुक्रवार को अपने खेत में धान की फसल की कटाई में जुटी थी। इसके लिए उसने दो मजदूरों को काम पर रखा था। शाम को घर वापस आने पर महिला ने चिकन-चावल बनाया और मजदूरों के साथ खाया। इसके बाद दोनों मजदूर अपने घर चले गए और विरसमुनि अपने बेटे के साथ कमरे में सो गई।

वहीं ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार की अहले सुबह करीब 4 बजे विरसमुनि का बेटा घर के बाहर एक पेड़ के नीचे रोता दिखा। जब लोगों ने उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि एक नशेड़ी घर पर आया और उसे बाहर निकाल दिया। इसके बाद जब ग्रामीण उसके घर पहुंचे तो देखा विरसमुनि का शव पड़ा हुआ था। साथ ही कमरे की एक दीवार में सुरंग बना भी नजर आया। इधर, पुलिस दोनों ही मजदूरों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।पुलिस जांच में जुटी है।लोजों के अनुसार हो सकता है महिला के साथ दुष्कर्म होने की सम्भवना जताया है।लेकिन पुलिस ने बताया कि जबतक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आता तब तक दुष्कर्म के सम्बंध में नहीं कहा जा सकता है।स्थानीय लोगों के अनुसार जिस अवस्था में महिला का शव अर्धनग्न पाया गया है दुश्कर्म की आशंका जताया जा रहा है।