चाईबासा:तेज रफ्तार में बाइक हुआ दुर्घटनाग्रस्त,दोनों बाइक सवार की मौत

चाईबासा।पश्चिमी सिंहभूम जिले में दर्दनाक सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हुई है।ये घटना राँची-चाईबासा मुख्य मार्ग NH 75 पर कराईकेला थाना क्षेत्र के भरंडिया के समीप गुरुवार की सुबह हुई सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई। बंदगांव प्रखंड के हुड़ांगदा पंचायत अंतर्गत ईचाहातु ग्राम निवासी परशुराम पुर्ती और गांव के ही वृंदावन सुंडी बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान बदगांव घाटी में भरंडिया के समीप बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में घटनास्थल पर ही परशुराम पुर्ती की मौत हो गई, जबकि वृदावन सुंडी गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना के बाद भरंडिया गांव के लोगों ने इस घटना की सूचना कराईकेला थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने घायल वृंदावन सुंडी को चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया।जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद मृतक के परिजन अनुमंडल अस्पताल पहुंचे। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।