बिहार:बक्सर में गंगा नदी में एक महिला और चार पुरुष का शव मिलने से हड़कंप,पुलिस छानबीन में जुटी

पटना।बिहार के बक्सर में गंगा नदी में 5 लोगों के शव मिलने से इलाके हड़कंप मच गया। गुरुवार की सुबह एक साथ सभी शव नाथ बाबा घाट के पास मिले। आसपास के लोगों ने सबसे पहले शवों को देखा। इनमें एक शव महिला का बताया जा रहा है बाकी पुरुष हैं। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी है।शव मिलने की ये खबर जैसे ही आसपास के लोगों को लगी। घाट पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। इसके बाद शवों को हटाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।ये लाशें कहां से आईं। किसकी हैं। इसे लेकर अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।