Ranchi:ठाकुरगांव थाना से लूटकांड का फरार आरोपी और साजिशकर्ता गिरफ्तार

राँची।जिले के ठाकुरगांव थाना से फरार आरोपी को पुलिस ने दबोचा और साथ में एक साजिशकर्ता को भी गिरफ्तार किया है।बता दें फाइनांस कंपनी के कर्मचारी से लूटपाट करने वाले एक आरोपी पिछले दिनों थाना से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था।वहीं पुलिस ने थाना से फरार आरोपी के अलावा घटना के साजिशकर्ता को भी इटहे से गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों में फरार सजीबुल अंसारी और साजिशकर्ता तबरेज अंसारी शामिल है। इससे पहले पुलिस ने लूटपाट के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

बता दें पांच नवंबर को ठाकुरगांव थाना क्षेत्र के इटहे पुल के पास लूटेरों ने फाइनांस कंपनी के एजेंट से हथियार के बल पर 1.33 लाख रुपए लूटा। ग्रामीणो के सहयोग से पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों में अमजद अंसारी, सजीबुल अंसारी और तनवर अंसारी शामिल थे। इनके पास से पुलिस ने 1.27 लाख रुपए बरामद भी किया था। छह नवंबर की सुबह सजीबुल हथकड़ी खोलकर थाना से फरार हो गया। वहीं अमजद व तनवीर को पुलिस ने जेल भेज दिया। इसके बाद पुलिस ने रियाजुल अंसारी को पकड़कर जेल भेज दिया था। इसके बाद पुलिस की टीम सजीबुल की तलाश में जुटी हुई थी

इधर ग्रामीण एसपी ने बताया कि पूछताछ में पुलिस को यह जानकारी मिली कि आरोपी तबरेज अंसारी ने ही दस दिन पहले ठाकुरगांव थाना क्षेत्र में जीवन फाइनांस कंपनी के एजेंट से लूटपाट की घटना की पूरी प्लानिंग की थी।पूरे मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि सजीबुल के फरार होने के बाद एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा के निर्देश पर ग्रामीण एसपी ने एक टीम का गठन किया गया था। गठित टीम को यह जानकारी मिली कि तबरेज अपने घर पर ही है।रविवार को पुलिस की टीम ने छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने तबरेज को दबोचा। घर की तलाशी के दौरान पुलिस ने सजीबुल को भी उसी घर से दबोच लिया।

बताया जा रहा है कि आरोपी सजीबुल थाना से फरार होने के बाद से ही साजिशकर्ता तबरेज के ठाकुरगांव के इटहे में छिपा हुआ था। पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में पुलिस को यह जानकारी दी कि जीवन फाइनांस कंपनी प्रतिदिन पैसा बैंक में जमा होता था। एक माह से तबरेज उसकी रेकी कर रहा था। एक-एक जानकारी हासिल करने के बाद तबरेज ने सजीबुल समेत दो आरोपियों के साथ मिलकर एजेंट से लूटपाट की प्लानिंग की।