12 वीं पत्नी की पीट पीटकर किया हत्या,अब तक 11 पत्नी को प्रताड़ित कर छोड़ा था….आरोपी पति गिरफ्तार..

गिरिडीह।झारखण्ड के गिरिडीह जिले के गावां थाना क्षेत्र के जमडार अंतर्गत तारापुर निवासी 40 वर्षीय सावित्री देवी की हत्या उसके पति रामचंद्र तुरी द्वारा रविवार की देर रात लाठी डंडे से पीटकर कर दी।मृतका रामचंद्र तुरी की बारहवीं पत्नी थी। मृतका के तीन बेटा व एक बेटी है। वहीं निर्दयी पति के प्रति लोगों में आक्रोश व्याप्त है।

मिली जानकारी के अनुसार आरोपी पत्नी के साथ बंद कमरे में शराब पी रहा था, इसी बीच कुछ विवाद हुआ जिसके पश्चात उसने अपनी पत्नी को मारना शुरू कर दिया और अंत में उसकी हत्या कर दिया। इस सम्बंध में जानकारी देते हुए तारापुर के वार्ड सदस्य ने बताया कि उन्हें सोमवार की सुबह जानकारी मिली के उनके वार्ड निवासी रामचंद्र तुरी ने अपनी पत्नी को हत्या लाठी डंडा से पीट कर मार डाला है। साथ ही उन्होंने कहा कि रामचंद्र तुरी पूर्व में भी एक एक कर 11 शादी कर चुका है। और हर पत्नी के साथ वह मारपीट करता रहता था, और उन्हें छोड़ देता था। किंतु इस बार कुछ पारिवारिक विवाद हुआ और उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी।

इधर, घटना की सूचना मिलते ही गावां थाना पुलिस ने मृतका के शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया। वहीं हत्यारे पति को गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाही पुलिस द्वारा की जा रही है।