कलंकित रिश्ते:भाई-बहन अब पति-पत्नी बना,चचेरी बहन से 3 सालों से चल रहा था प्रेम प्रसंग,गर्भवती होने पर शादी कर लिया

डेस्क
वैशाली:बिहार के वैशाली जिले से रिश्ते की प्रेम कहानी का अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने अपनी ही बहन से शादी कर ली है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पिछले 3 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसके बाद लड़की गर्भवती हो गई। लेकिन इस बात की भनक परिवार के किसी भी सदस्य को नहीं थी। अब सोशल मीडिया पर दोनों का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

रिपोर्ट्स के अनुसार मामला भगवानपुर प्रखंड का है, जहां चचेरे भाई और बहन के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था, जिसके बाद दोनों ने मंदिर में शादी कर ली। लेकिन जैसे ही इस शादी की चर्चा गांव में फैली, तो लड़का और लड़की के घर पर भीड़ इकट्ठा हो गई। शादी के बाद दोनों घरवालों के बीच तनाव का माहौल बना हुआ है। अब देखना है कि लड़की के घर वाले इस शादी को मंजूर करते हैं या नहीं। दोनों के घर भी आसपास हैं और रिश्ते में चचेरे भाई-बहन थे। ऐसे में किसी को इनके रिश्ते पर जरा सा शक भी नहीं हुआ। बीते बुधवार को सोशल मीडिया पर दोनों की शादी का वीडियो वायरल हो गया, जिसके बाद लड़का बाइक पर लड़की को बिठाकर अपने घर पहुंचा। यहां दोनों के माता-पिता लड़का-लड़की को साथ रखने के लिए राजी हो गए हैं।

वायरल वीडियो में एक लड़का सिंघोरा (सिंदूर रखने वाला डब्बा) से चुटकी में सिंदूर लेता है और लड़की की मांग भर देता है। इसके बाद जेब से मंगलसूत्र निकालता है और लड़की के गले में पहना देता है। ये सारी रस्में करते हुए लड़के ने वीडियो बनाया और खुद ही वायरल भी कर दिया। गांव वालों को पता चला तो घर के बाहर भीड़ जमा हो गई। लोगों ने बताया कि शादी करने के बाद लड़का बाइक से अपनी चचेरी बहन को अपनी नई दुल्हन बनाकर घर लेकर पहुंच गया। सभी लड़का और लड़की को देख रहे थे। इसके बाद से इलाके में भाई-बहन के शादी की चर्चा जोरों पर है।