राँची शहर के बीचोबीच सरेशाम 3.5 लाख की लूट

राँची। राजधानी रांची से अभी एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। अपराधियों ने सरेशाम पुलिस प्रशासन को चुनौती देते हुए 3.5 लाख रुपए की लूट की घटना को अंजाम दे डाला है। राजधानी रांची के कचहरी चौक से रेडियम रोड के रास्ते में आज शाम करीब 6.30 बजे बाइक सवार अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है। एक व्यक्ति से 3.49 लाख लूट लिया। बताया गया कि कचहरी में कटा फटा नोट बदली करने वाले बसंत सिंह जो कांटाटोली नेता जी नगर के रहने वाले हैं। शाम में घर आने के लिए निकले। वहीं कचहरी चौक से कुछ ही दूरी(रेडियम रोड में) पर किसी काम से रुके। उसी समय पल्सर बाइक पर दो अपराधी ने लूट की घटना को अंजाम दिया है। घटना की वारदात सीसीटीवी में कैद हुई। भुक्तभोगी ने कोतवाली थाना में मामला दर्ज कराया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।