धनबाद:मुहल्ले में अचानक गोलीबारी,लोग दशहत में आ गए,पुलिस ने दो गोली का खोखा बरामद किया,छानबीन जारी है

धनबाद।झारखण्ड के धनबाद जिले के बरोरा थाना क्षेत्र के रेगुनी बस्ती में गुरुवार अनुज सिंह नामक व्यक्ति के आवास में गोलियों के तड़तड़ाहट कि आवाज से लोग दहशत में आ गए। हालांकि गोलीबारी में किसी को किसी तरह की नुकसान नहीं पहुंचा है। गोलीबारी की आवाज से आसपास के लोग दहशत में आ गए और अपने अपने घरों मे छुप गए। एक गोली अनुज सिंह के घर के मेनगेट पर लगी है। बरोरा पुलिस घटनास्थल से दो गोली का खोखा बरामद की है। इस संबंध में अनुज सिंह ने बरोरा थाना में सात लोगों के खिलाफ लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। घटना की सुचना पर डीएसपी नीशा मूर्मू रेगुनी बस्ती पहुंची और मामले की जानकारी ली।मामले में चश्मदीद गवाह आशू सिंह से पुछताछ की। अनुज सिंह ने अपने शिकायत में गांधी चौक कतरास बाजार निवासी विशाल जयसवाल, शंकर जायसवाल, संजीत जयसवाल, शंभू जयसवाल नीतीश जयसवाल, अमन जयसवाल तथा भोलू गुप्ता के खिलाफ जान मारने की नीयत से गोली चलाने का आरोप लगाया है। शिकायत में अनुज सिंह ने कहा है कि दिन के एक बजे वह आपने घर से निकल रहे थे ।इस बीच सात आठ लोग बाइक पर सवार होकर हाथ में पिस्तौल लेकर जान मारने की नियत से आऐ और उन पर गोली चला दी। जिसमें वे अपने घर के गेट बंद कर किसी तरह अपनी जान बचायी। गोली उनके दरवाजे पर लगी ।गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण दौड़े ।तभी सभी लोग गाली देते हथियार चमकाते हुए धमकी देते वहां से भाग गए। उन्होंने इस घटना की चश्मदीद गवाह आशु सिंह, बैजनाथ सिंह तथा सुभाष सिंह को बनाया है। बरोरा पुलिस अनुज सिंह के शिकायत पर मामले की गहराई से जांच शुरू कर दी है।वहीं डीएसपी ने कहा कि गोली चलने की शिकायत मिली है।मामले की छानबीन की जा रही है।