राँची समेत सात जिले में पदस्थापित सब-इंस्पेक्टर का किया तबादला

राँची।झारखण्ड पुलिस मुख्यालय ने राँची समेत सात जिले में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर का तबादला किया है।पुलिस मुख्यालय राँची, जमशेदपुर, पलामू ,पाकुड़ गढ़वा गुमला, सिमडेगा और रामगढ़ जिला बल में पदस्थापित 17 सब इंस्पेक्टर का तबादला किया है।इससे संबंधित अधिसूचना मुख्यालय के द्वारा गुरुवार को जारी कर दी गई है।

जाने किसका हुआ तबादला:

राँची जिला से तारिक अनवर, जमादार मुंडा, विनोद राम, विंध्यवासिनी कुमारी और नवीन कुमार रजक. जमशेदपुर जिला से ज्योति लाल रजवार, अशोक राम, सुनील कुमार कुशवाहा, नीरज कुमार. पाकुड़ जिला से मदन कुमार, रामगढ़ जिला से अजीत कुमार भारती, पलामू जिला से संतोष कुमार सिंह, राकेश कुमार रवि, गढ़वा जिला से पंकज कुमार तिवारी, गुमला जिला से विमल कुमार और सिमडेगा जिला से रामेश्वर भगत का तबादला हुआ है. इन सभी सब इंस्पेक्टर का रेल धनबाद और जमशेदपुर में तबादला किया गया है।