जामताड़ा में होली जुलूस पर पथराव, दर्जनों घायल। तनाव बरकरार स्थिति नियंत्रण में।

जामताड़ा: जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के कोरिडीह में मंगलवार की रात होली जुलूस के दौरान दो समुदाय के लोगों में विवाद हो गया। देखते देखते विवाद इतना बढ़ गया की दोनों ओर से पत्थरबाजी शुरू हो गई। पत्थरबाजी की घटना में करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थिति को नियंत्रित किया। हालांकि इस घटना को लेकर दोनों गुटों के लोगों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है।

क्या है मामला:-

मिली जानकारी के अनुसार नारायणपुर थाना क्षेत्र के कोरिडीह में होली जुलूस शामिल एक गुट के लोग मंदिर आ रहे थे। जुलूस में तासा बैंड भी बज रहा था, दूसरे समुदाय के लोगों ने इसका विरोध किया। जिससे विवाद शुरू हो गया और जुलूस पर पथराव कर दिया। जवाब में जुलूस में शामिल लोगों ने भी पथराव शुरू कर दिया। होली जुलूस पर पथराव की घटना के बाद जामताड़ा में तनाव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस स्थिति पर नजर रखे हुए है और शरारती तत्वों पर कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।

तनावग्रस्त इलाकों में पुलिस चौकस:-

पत्थरबाजी की घटना के बाद मौके पहुंची पुलिस ने रात में ही दोनों समुदाय के लोगो को शांत कराया। मामले की गम्भीरता को देखते हुए इलाके में पुलिस की चौकसी बढ़ा दी गई है। पथराव की घटना से आक्रोशित जुलूस में शामिल लोगों ने लहरजोरी- नारायणपुर सड़क को जाम कर दिया था। पुलिस ने लोगो को समझा बुझा कर सड़क जाम को हटाकर आवागमन शुरू करवाया।