सलगापोश में हुए हत्या का सिमडेगा पुलिस ने किया खुलासा, मुख्य साजिशकर्ता सहित दो अपराधियों को किया गिरफ्तार

विकास साहू, सिमडेगा: दिनांक 13 फरवरी 2020 को ठेठईटांगर थाना क्षेत्र के सलगापोंस में रात के समय महिला को गोली मारने की घटना के कुछ घंटों बाद महिला की मौत हो गई थी। मालूम हो कि दिनांक 13 फरवरी दिन गुरुवार रात को दो अपराधी सलगापोंस में एक व्यवसायी के यहां पहुंचे थे और गोली चलाई थी। व्यवसायी सोनू कुमार की मां भुवनेश्वरी देवी को गोली लगी थी। गंभीर स्थिति में उन्हें रिम्स रेफर किया गया था। रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया था। घटना के बाद से ही पुलिस मामले की छानबीन कर रही है थी।

जांच के दौरान पुलिस ने तीन अपराधियों ठेठईटांगर जपलंगा निवासी समीर टोप्पो,कुरडेग झिरकामुंडा निवासी विवेक कुमार एवं ठेठईटांगर के जपलंगा निवासी एवं मुख्य साजिशकर्ता अशोक दास को गिरफ्तार किया है।शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक सिमडेगा श्री संजीव कुमार ने बताया कि दिनांक 13 फरवरी दिन गुरुवार को सन्ध्या करीब 7:15 बजे सलगापोस बाजारटाँड़ स्थित सोनू कुमार के घर पर पल्सर मोटरसाइकिल में सवार होकर दो अपराधी आए और सोनू को आवाज देकर बाहर बुलाएं और जान से मारने की नियत से फायरिंग की।

अपराधियों के द्वारा कि गई पहली फायरिंग मिस हो जाने के कारण सोनू कुमार अपने घर में घूंस गया। अपराधियों द्वारा दूसरी गोली फायर कि गई।दूसरी गोली सोनू कुमार की मां भुनेश्वरी देवी को लगी और वह जख्मी होकर गिर पड़ी। गोली चलाने के बाद अपराधकर्मी बोलबा की ओर भाग गए। जख्मी भुनेश्वरी देवी को इलाज के लिए सदर अस्पताल सिमडेगा लाया गया जहां प्राथमिक उपचार पश्चात भुनेश्वरी देवी को रिम्स रांची भेजा गया।रिम्स ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई थी।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस संबंध में सोनू कुमार के लिखित आवेदन के आधार पर ठेठईटांगर थाना में मामला दर्ज कर लिया गया था।जिसके बाद इस कांड के उद्भेदन हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिमडेगा के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया।उन्होंने बताया कि टीम के अनुसंधान के क्रम में उन्होंने गुप्त सूचना के आधार पर चालीस मर्दन जंगल के पास चेकिंग लगाकर इस घटना में शामिल अपराधियों को हत्या में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल एवं बंधु एवं गोली के साथ गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्त के बयान पर इस कांड में मुख्य साजिशकर्ता को भी गिरफ्तार किया गया।इस घटना के पीछे मुख्य वजह सोनू कुमार एवं अशोक दास के बीच में विवाद पाया गया। घटना में प्रयुक्त हथियार अशोक दास के द्वारा उपलब्ध कराया गया था। वही आज अपराधी अशोक दास से मिलने उसके घर जा रहे थे कि रास्ते में उनकी गिरफ्तारी की गई। वही इस छापेमारी दल में मुख्य रूप से अंचल निरीक्षक दयानंद कुमार, ठेठईटांगर थाना प्रभारी सतेंद्र कुमार सिंह , शिशिर कुमार सिंह थाना प्रभारी बोलबा, रामदेव रविदास जितेश कुमार ,मनीष कुमार तुलाराम मुंडा, अनिरुद्ध सिंह तकनीकी कोषांग सिमडेगा एवं रिजर्व गार्ड ठेठईटांगर थाना के मौजूद थे।