सिमडेगा:दो महिलाओं से शादी का झांसा देकर करता था यौन शोषण,आरोपी को गिरफ्तार

सिमडेगा।जिले के बांसजोर ओपी पुलिस के द्वारा दो अलग-अलग महिलाओं के साथ शादी की झांसा देकर यौन शोषण करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बुधवार को सिमडेगा एसपी डॉ शम्स तब्रेज ने गोपनीय कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करते हुए बताया कि तरगा केंदुटोली निवासी 26 वर्षीय विनोद महतो के द्वारा 2018 से भूकुमुंडा निवासी एक 35 वर्षीय महिला के साथ यौन संबंध बनाता रहा और उसे दिलासा दिलाता रहा की शादी कर लेगा ।आपसी सहमति के कारण महिला गर्भवती हो गई तो उसे शादी करने से इनकार कर दिया तथा मारपीट एवं दुर्व्यवहार करने की धमकी देने लगा। इसके अलावा शादी का झांसा देकर विनोद महतो ने पतरापाली निवासी एक अन्य महिला के साथ भी यौन शोषण किया और जिसकी 6 वर्ष की बेटी भी है।दोनों महिलाओं ने बांसजोर ओपी में अपनी आपबीती बताई।जिसके बाद थाना में कांड संख्या 28/21 धारा 376/506 के तहत मामला दर्ज किया गया और इस मामले में तत्काल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अभियुक्त विनोद महतो को गिरफ्तार करते हुए जेल भेजा दिया।
रिपोर्ट:विकास साहू,सिमडेगा
