श्री साईं कृपा मित्र मंडल की ओर मकर संक्रांति के मौके पर जरूरमंद लोगों के बीच किया कम्बल वितरण

राँची।श्री साईं कृपा मित्र मंडल (ट्रस्ट) की ओर से जररूत मंद लोगों को कम्बल दिया गया। श्री साईं कृपा मित्र मंडल (ट्रस्ट) के अमर ठाकुर और धर्मवीर सहिस ने बताया कि हर साल की भांति इस साल भी मकर संक्रांति के मौके पर जररूत मंद लोगों को कम्बल दिया गया है।बताया की सैकड़ों लोगों के बीच कम्बल वितरण किया।इसमें पारागान फाइनेंस लिमिटेड के निदेशक आलोक गुप्ता का भी सहयोग मिला।बताया कि चुटिया क्षेत्र के स्लम बस्ती में 15 जनवरी दिन रविवार को 250 कम्बलों का वितरण किया गया।कम्बल वितरण कार्यक्रम में साईं संस्था के अध्यक्ष अमर कुमार ठाकुर ने कहा कि संस्था हर साल स्लम एरिया में रहने वाले जरूरतमंद लोगों के लिए निशुल्क कंबल वितरण शिविर आयोजित करती है।

श्री साईं कृपा मित्र मंडल (ट्रस्ट) के सचिव धर्मवीर सहीस उर्फ ने आगे बताया किया सीजन के लिए एक सार्थक उपहार भी है इस कार्यक्रम में उन्होंने संस्था की ओर से समाज की उदार स्वभाव और समाज सेवा करने वाले इच्छुक लोगों का आह्वान किया है कि इस तरह के मानव सेवा करने वाले शिविरों को सफल बनाने में यथासंभव मदद करें।आपके द्वारा दिए गए कुछ भी उपहार जरूरतमंद लोगों को दिया जाएगा। मौके पर मौजूद संस्था के संरक्षक विजय वर्मा, राणा रंजन दा,उपाध्यक्ष अजीत सिंह ,सुशील कुमार चौबे, संतोष यादव,कोषाध्यक्ष मनीष पांडे,कार्यकारिणी अध्यक्ष रवि रावत,सह सचिव रोहित पांडे,सह कार्यकारिणी अध्यक्ष राजकुमार साह,चंद्रकांत मिश्रा,भूपेन अन्य सदस्य मौजूद थे।