Bihar:गया जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में मार गिराया चार हार्डकोर नक्सली,तीन AK-47 और एक इंसान रायफल समेत अन्य सामान बरामद

पटना।बिहार के गया जिले से बड़ी खबर है जहां डुमरिया के जंगलों में नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने चार हार्डकोर नक्सलियों को मार गिराया है। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने घटनास्थल से चार नक्सलियों के शव समेत तीन AK-47 राइफल और एक इंसास रायफल बरामद किया है।

एनकाउंटर के बाद जवानों द्वारा पूरे इलाके की सघन तलाशी ली जा रही है।मिली जानकारी के अनुसार कोबरा बटालियन को सूचना मिली थी कि डुमरिया प्रखंड से करीब 12 किलोमीटर दूर स्थित मौनवार जंगल में कुछ संदिग्ध दिखे हैं। इसके बाद मंगलवार को बाराचट्‌टी और बरवाडीह स्थित कोबरा बेस कैंप के जवान सर्च अभियान में निकले थे। दोपहर 2 बजे के करीब नक्सलियों को आहट मिलते ही फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में 4 नक्सली को ढेर कर दिया गया। दोनों तरफ से करीब 1 घंटे तक गोलीबारी होती रही। गोलीबारी के दौरान नक्सली जंगल में बने एक मिट्‌टी के घर की आड़ में पॉजिशन लिए हुए थे।मारे गए नक्सलियों की पहचान हुई है।जिसमें अमरेश भोक्ता,शिवपूजन,श्रीकांत भुइयाँ और उदय पासवान बताया जा रहा है।सभी हार्डकोर नक्सली है।