Jharkhand:नक्सलियों की साजिश नाकाम,पुलिस टीम को निशाना बनाने के लिए लगाए गए सात लैंडमाइंस बरामद

चतरा।फिर एक बार पुलिस ने नक्सलियों की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया। एसपी ऋषभ कुमार झा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने पुलिस टीम को निशाना बनाने के उद्देश्य से बिछाया गया सात सीरीज लैंडमाइंस बरामद किया है। ये सभी लैंडमाइंस लावालौंग थाना क्षेत्र के हाहे स्कूल के समीप लगाया गया था।

एसपी ऋषभ कुमार झा के निर्देश पर पुलिस के द्वारा नक्सलियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इसी दौरान अभियान पर निकली पुलिस और सीआरपीएफ 190 से की संयुक्त टीम ने लैंडमाइंस बरामद किया है.मौके पर पहुंचे बम निरोधक दस्ते के अधिकारी पहुंच कर लैंडमाइंस डिफ्यूज करने में जुटे हुए है. बरामद हुए लैंडमाइंस पांच-पांच किलो के है।

माओवादियों द्वारा लगाई गई लैंडमाइंस की चपेट में हर महीने दो पुलिसकर्मी और ग्रामीण आ रहे है.हमले का नया तरीका अपना कर पुलिस पर भारी माओवादी भारी पड़ रहे हैं. माओवादियों लैंडमाइंस ब्लास्ट कर सुरक्षाबलों पर हमला कर रहे है. पिछले एक महीने दौरान माओवादियों ने लैंडमाइंस ब्लास्ट कर चार बार सुरक्षाबलों पर हमला किया. जिनमें चार जवान शहीद हो गए औऱ तीन जवान औऱ एक ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हुए हैं।