Ranchi:होटल से खाना खा कर लौट रही महिला से देर रात सोने की चेन छिनतई, स्कूटी सवार फरार

 

राँची।राँची के हिन्दपीढ़ी थाना क्षेत्र में देर रात एक महिला से सोने की चेन छिनतई की घटना सामने आई है। घटना 24 मार्च की रात करीब 12:00 से 12:20 बजे के बीच की बताई जा रही है। पीड़िता सहिबा प्रवीन (31 वर्ष), जो मूल रूप से पलामू जिले के सतबरवा की रहने वाली हैं और वर्तमान में हिन्दपीढ़ी भट्टी चौक में किराये के मकान में रहती हैं, ने बताया कि वह कर्बला चौक स्थित एक होटल से खाना खाकर पैदल अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान कलाल टोली के रास्ते में एक स्कूटी सवार युवक, जो हेलमेट पहने हुए था, अचानक आया और उनके गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गया। घटना के दौरान महिला द्वारा शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने आरोपी का पीछा भी किया, लेकिन वह तेजी से भागने में सफल रहा। बताया जा रहा है कि आरोपी काले रंग की स्कूटी पर सवार था और घटना के बाद सुजाता चौक की ओर भाग निकला। घटना को लेकर पीड़िता ने लोअर बाजार थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

error: Content is protected !!