राँची: श्री शिवनारायण मारवाड़ी मध्य कन्या पाठशाला में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन

राँची: श्री शिवनारायण मारवाड़ी मध्य कन्या पाठशाला में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि शिक्षा प्रेमी श्री आलोक गुप्ता ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया।और उन्होंने अपने संबोधन में उस ज्ञान ही सबसे बड़ी शक्ति है जिसे जीवन में उपयोग किया जा सकता है। बिना ज्ञान का मनुष्य अधुरा है। शिक्षा सलाहकार श्री जी. वी. एस. आर. प्रसाद ने कहा कि ऐसी प्रदर्शनी का आयोजन समाधान ढुंढने वाली पीढ़ी तैयार करती है। स्वागत संबोधन मे श्री कमल कुमार केडिया ने प्रदर्शनी के पीछे शिक्षिकाओं एवं छात्राओं की प्रेरणा की सराहना की। सचिव श्री वेद प्रकाश बागला ने धन्यवाद ज्ञापन में वैज्ञानिक दृष्टिकोण के महत्व पर बल दिया। संचालिका श्रीमती अनिता बघेल ने इस प्रदर्शनी की थीम ”प्रयोग करो श्रेष्ठ बनों” का विस्तार किया। संयोजिका श्रीमती सीमा सिन्हा द्वारा छात्राओं के बीच समन्वय स्थापित किया गया। प्रधानाध्यापिका श्रीमती माया कुमारी व सह सचिव ने मुख्य अतिथि को दीप प्रज्वलित करने में सहयोग किया। समाज सेवीगण सर्वश्री पवन शर्मा, आलोक तुलस्यान, नरेश बंका आदि विशेष रूप से उपस्थित रहें। लगभग 25 जीवंत मौडल लगाये गये. जिसमें जल शुद्ध करने की विधि, अम्लीय व क्षारीय घोल की पहचान, प्रकाश, ध्वनि व उष्मा का संचरण, विद्युत परिपथ, वयुमंडलीय दबाव, किसी भी ज्वलन मे ओक्सीजन की आवश्यकता, प्रकाश का सीधी रेखा में गमन , ज्यामितीय आकार के क्षेत्रफल, आयतन का कन्सेप्ट व निकालने की विधि।
अतिथियों द्वारा प्रदर्शनी के कार्यक्रम का मुल्यांकन भी किया गया, जिसे श्रेष्ठ मौडल बनाने वाले को पुरस्कृत किया जायगा।