साहेबगंज:अलग-अलग जगहों पर दो लोगों का शव बरामद,आशंका जताई जा रही दोनों की मौत वज्रपात से हुई है,पुलिस मामले की छानबीन कर रही है

साहिबगंज।जिले में अलग-अलग जगहों पर दो लोगों के शव बरामद किए गए हैं। पहला शव मुफ्फसिल थाना क्षेत्र का है जहां, खलिहान में एक बुजुर्ग का शव मिला है। वहीं दूसरी घटना राधानगर थाना क्षेत्र का है।जहां एक महिला का शव बरामद किया गया है।आशंका जताई जा रही है कि दोनों मौतें वज्रपात की चपेट में आने से हुई हैं। पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है।दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुटी हुई है।

खलिहान के पास से एक वृद्ध व्यक्ति का शव बरामद

जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के गंगोता टोला स्थित खलिहान के पास से एक वृद्ध को बेहोशी की हालत में बरामद किया गया।वृद्ध की पहचान नगर थाना क्षेत्र के तलबन्ना निवासी 76 वर्षीय दीपचंद्र यादव के रूप में की गई। शुक्रवार की रात परिवार के लोग उन्हें खलिहान से उठाकर सदर अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद वृद्ध को मृत घोषित कर दिया।

महिला का शव बरामद:

राधानगर थाना क्षेत्र की उत्तरी सरफराजगंज पंचायत के फुदकीपुर बंगालीपाड़ा गांव में शुक्रवार शाम ठनका गिरने से 45 वर्षीय लक्खी वेवा नामक महिला की मौत हो गई।वज्रपात की इस घटना में संतोष साहा भी घायल हो गए। जानकारी के अनुसार महिला घर के पीछे बने शौचालय की ओर जा रही थी।उसी दौरान वज्रपात हो गया। उसकी चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। घायल को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।