हजारीबाग:सड़क दुर्घटना में सदर बड़कागांव के रेंजर घायल,राँची रेफर,चालक भी घायल हुए हैं

हजारीबाग।झारखण्ड के हजारीबाग जिले के डेमोटांड़ एनएच-33 पर मंगलवार को हुए सड़क दुर्घटना में सदर-बड़कागांव के रेंजर छोटेलाल शाह गंभीर रूप से घायल हो गए।उन्हें राँची के मेदांता अस्पताल रेफर किया गया है।बताया जाता है कि दुर्घटना में उनका बायां हाथ टूट गया है और दूसरे हाथ में भी चोट लगी है।वहीं उनके सिर पर भी गंभीर चोट लगी है।बताया जा रहा है कि रेंजर राँची से हजारीबाग लौट रहे थे।

छोटेलाल शाह हजारीबाग पश्चिमी वन प्रमंडल स्थित बड़कागांव और सदर रेंज में बतौर रेंजर (वन क्षेत्र पदाधिकारी) पदास्थापित हैं। बताया जाता है कि बाइक सवार को बचाने के क्रम में उनके चालक ने ट्रेलर को पीछे से ठोंक दिया। चालक को भी चोट लगी है। उनका प्राथमिक इलाज हजारीबाग शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में किया गया। फिर वहां से उन्हें मेदांता के लिए रेफर कर दिया गया।