ब्यूरो ऑफ पुलिस रिसर्च एंड डेवलपमेंट की रिपोर्ट:झारखण्ड में 461.5 व्यक्ति पर मात्र एक पुलिसकर्मी….

 

–झारखण्ड में स्वीकृत पुलिस बल की संख्या है 82853 जबकि उसके विरुद्ध 64102 ही है राज्य भर में कार्यरत

–पुलिसकर्मियों व अधिकारियों की है कमी की वजह से राज्य में 41919 के लंबित अनुसंधान में होती है देरी

राँची।झारखण्ड में 461.65 लोगो पर मात्र एक पुलिसकर्मी है। यह आंकड़ा ब्यूरो अॉफ पुलिस रिसर्च एंड डेवलपमेंट (बीपीआरडी) की रिपोर्ट का है। हालांकि हम अपने पड़ोसी राज्य बिहार से कही बेहतर स्थिति में है। क्योंकि बिहार में 858.23 व्यक्ति पर एक पुलिसकर्मी कार्यरत है। हालांकि बीपीआरडी की रिपोर्ट के अनुसार देश भर में पॉपुलेशन वाइज 78.77 व्यक्ति पर एक पुलिसकर्मी अंडमान व निकोबार में है। अंडमान निकोबार देश में पुलिसकर्मियों की तैनाती की स्थिति में सबसे अव्वल स्थिति में है। झारखंड का स्थान देश में 22वें स्थान पर है। झारखण्ड में स्वीकृत बल की संख्या है 82853 है जबकि उसके विरुद्ध 64102 ही कार्यरत है। राज्य में करीब 18751 पुलिसकर्मियों व अधिकारियों की अब भी कमी है। इसकी वजह से ही राज्य में केस का अनुसंधान प्रभावित तो होता ही है कई बार विधि व्यवस्था के लिए केंद्र का सहयोग लेना पड़ता है और केंद्रीय सुरक्षा बलों को राज्य सरकार आवश्यकता अनुसार आग्रह कर मांगती है। झारखण्ड में लंबे समय से पुलिस अधिकारियों और जवानों का बड़े पैमाने पर नियुक्ति नहीं हुई है। 2018 में झारखण्ड में लास्ट दारोगा के पद पर बहाली हुई थी। उसके बाद से बहाली नहीं हुआ। वहीं आरक्षियों की नियुक्ति भी कई वर्षों से नहीं हुई।

स्टेट आईआरबी में भी स्वीकृत बल 9780 लेकिन कार्यरत 7360

झारखण्ड में स्टेट आईआरबी में स्वीकृत बल की संख्या 9780 है। लेकिन कार्यरत बल की संख्या महज 7360 ही है। स्टेट आईआरबी में भी 2420 रिक्तियां है। लंबे समय से स्टेट आईआरबी में भी नियुक्तियां नहीं हुई है।

झारखण्ड में 564 पुलिस थाने है। इसमें 332 ग्रामीण पुलिस स्टेशन है।

झारखण्ड में 564 पुलिस थाने है। इसमें 332 ग्रामीण पुलिस स्टेशन है। झारखण्ड पुलिस के पास वाहनों की संख्या काफी है। झारखण्ड पुलिस के पास लाइट ड्यूटी 3102 वाहन उपलब्ध है। इनमें 1050 थानों में है। वहीं हेवी ड्यूटी वाहन की संख्या 296 है। इनमें 44 थानों में उपलब्ध है। झारखण्ड में पुलिस के पास 33 एंटी राइट व्हीकल उपलब्ध है। वहां चार स्पीड गन राडार भी उपलब्ध है। पुलिस कर्मियों के सहयोग के लिए झारखण्ड में 4 ट्रैकर डॉग, 15 स्निफर डॉग भी उपलब्ध कराए गए है। हालांकि इनमें से चार हाल में ही सेवानिवृत हुए है।

झारखण्ड में उपलब्ध पुलिस अधिकारी व बल

पद    स्वीकृत    कार्यरत
इंस्पेक्टर 991 821
दारोगा 7784 4448
एएसआई 7432 6254
हेड कांस्टेबल 8417 5582
कांस्टेबल 35281 28019

एससीआरबी के आंकड़ों के अनुसार सबसे अधिक लंबित केस राँची में

स्टेट क्राइम रिकार्ड ब्यूरो झारखण्ड के अनुसार झारखंड में अक्टूबर महीने तक कुल 41919 केस लंबित थे। इसमें सबसे अधिक राँची में 10143 केस लंबित है। इसके बाद अन्य जिलों धनबाद में 4004, हजारीबाग में 3703, देवघर में 2630 और बोकारो जिले में 2290 केस लंबित है। ऐसा पुलिस अधिकारियों की कमी की वजह से हो रहा है।

चार हजार पदों पर रिक्ति जल्द : पुलिस मुख्यालय

पुलिस मुख्यालय की ओर से विज्ञप्ति जारी कर शुक्रवार को बताया गया कि चल रही रेग्युलर नियुक्तियों के अलावा 4000 अतिरिक्त पद दो रिक्त है उसपर शीघ्र नियुक्ति की जाएगी। इस संबंध में प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

साभार: