राजधानी राँची में नाबालिग के साथ दुष्कर्म,पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल…

-घटना के दिन नाबालिग के माता पिता मजदूरी करने गए थे।

–आरोपी कैटरिंग का काम करता है,नाबालिग को अकेली पाकर डैम साइड ले जाकर किया दुष्कर्म।

राँची।राजधानी राँची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र में 12 साल की नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आया है। इस संबंध में नाबालिग के पिता ने सुखदेव नगर थाने में आरोपी युवक अमित के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में बताया है कि 2 अक्टूबर को अपनी पत्नी के साथ मजदूरी करने के लिए गए हुए थे। शाम में 6.30 बजे घर पहुंचे तो पाया कि उनकी बेटी घर पर नहीं है। फिर दोनों पति पत्नी ने उसकी खोजबीन शुरू की। काफी खोजबीन के बाद जब वे वापस घर लौटे तो देखा कि उनकी नाबालिग बेटी बदहवास स्थिति में घर आ रही है। जब नाबालिग से उसकी माँ ने पूछा कि क्या हुआ तो उसने बताया कि अमित अंकल (केटरर का काम करता है) उसे जबरन सड़क पर से उठाके अपने साथ डैम साइड में ले जाकर झाड़ी ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी तरह वह उसके चंगुल से छूट कर भागी। 3 अक्टूबर की सुबह नाबालिग के माता पिता आरोपी को ढूंढ रहे थे। वह शराब पीते हुए उन्हें दिख गया। लेकिन उन्हें देखते ही वह भागने लगा और आगे दीवार से जाकर टकरा गया। इमें उसके सिर में चोट आई। इसके बाद पुलिस को उन लोगो ने सूचना दिया। पुलिस आई और अमित कुमार को गिरफ्तार कर लिया।