Ranchi:जिला परिवहन पदाधिकारी ने वाहन जांच अभियान चलाया,156 वाहनों की जांच की गयी,32 वाहनों से वसूला गया 7 लाख जुर्माना

राँची।जिला परिवहन पदाधिकारी, श्री प्रवीण प्रकाश द्वारा आज दिनांक 13 सितंबर 2021 को वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान दलादली चौक, रिंग रोड के पास 156 वाहनों की जांच की गयी। जिला परिवहन पदाधिकारी ने सभी वाहनों के कागजातों की जांच की।जांच के क्रम में कागजात सही नहीं होने पर 32 वाहनों से 7 लाख 15 सौ का जुर्माना वसूला गया। साथ ही एक वाहन को जब्त भी किया गया।

जिला परिवहन पदाधिकारी, रांची श्री प्रवीण प्रकाश ने सभी वाहन चालकों एवं मालिकों से अपील है कि वो अपने-अपने कागजात दुरुस्त रखें।