Ranchi:जिला परिवहन पदाधिकारी ने चलाया विशेष वाहन जांच अभियान,138 वाहनों की हुई जांच,21 वाहनों से वसूला गया 2.18 लाख रुपये का जुर्माना,3 वाहन जब्त

राँची।आज दिनांक 29 जनवरी 2022 को जिला परिवहन पदाधिकारी,राँची श्री प्रवीण कुमार प्रकाश द्वारा विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। ओरमांझी में विशेष जांच अभियान के दौरान 138 वाहनों की जांच की गई।

अभियान के दौरान ओवरलोडिंग में चलने वाली हाईवा, बड़ी/कमर्शियल गाड़ियां जो बिना टैक्स की राशि चुकाए गतिविधियां कर रही हैं, उनकी जांच की गई।

जांच अभियान के दौरान 21 वाहनों से 2 लाख 18 हज़ार रुपए का जुर्माना वसूला गया। जबकि तीन वाहनों को जब्त भी किया गया।

जिला परिवहन पदाधिकारी श्री प्रवीण कुमार प्रकाश ने सभी वाहन मालिकों से आग्रह है किया है कि वाहन के सभी कागजात वैध और दुरुस्त रखें। साथ ही उन्होंने कहा कि समय पर टैक्स की राशि चुकाएं नहीं तो नियमानुसार गाडियों को जब्त करने की भी कार्रवाई की जाएगी

ज़िला परिवहन पदाधिकारी श्री प्रवीण कुमार प्रकाश ने कहा कि आगे भी इस तरह का जांच अभियान चलाया जाएगा।