Ranchi:गोलीबारी में बाल बाल बचा युवक,कान को छूते हुए निकली गोली,पुलिस जांच में जुटी…

राँची।राजधानी राँची के नगड़ी थाना क्षेत्र में गोलीबारी की घटना सामने आई है। रविवार को फायरिंग में एक युवक बाल बाल बच गया।इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन कर रही है।

जानकारी के अनुसार,नगड़ी थाना क्षेत्र में एक किराना दुकानदार पर अज्ञात अपराधियों के द्वारा फायरिंग की गई। इस गोलीबारी में दुकानदार बाल बाल बच गया है। गोलीबारी करने वाले सभी अपराधी मौके से फरार हैं,पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है।यह घटना नगड़ी थाना के कुदलोंग बस्ती में मणिराज केसरी नामक एक व्यक्ति पर अज्ञात अपराधियो ने फायरिंग कर दी।इस घटना में मणिराज के एक गोली उनके एक कान को छूते हुए निकल गई। फायरिंग के बाद अपराधी बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। मामूली रूप से घायल मणिराज को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

घायल मणिराज ने पुलिस को बताया है कि उसपर हमला क्यों किया गया है, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है।उनकी किसी के साथ दुश्मनी भी नहीं है।मणिराज के अनुसार वह अपने दुकान में बैठे हुए थे तभी दो बाइक पर चार अपराधी आए और उसमें से एक ने उनपर गोली चला दी।अपराधी को गोली चलाता देख मणिराज नीचे झुक गये, जिसकी वजह से गोली उनके कान को छूते हुए निकल गई।

वहीं दूसरी तरफ इस मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस गोलीबारी में शामिल अपराधियों की तलाश में जुटी हुई है। नगड़ी थाना प्रभारी रोहित कुमार ने बताया कि अपराधियों की धरपकड़ के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी को भी खंगाला जा रहा है।इसके अलावा घायल मणिराज के साथ साथ अन्य लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।