Ranchi:मंगलसूत्र बचाने के लिए स्नैचर से भिड़ गई महिला,मंगलसूत्र चेन बचा ली लेकिन लॉकेट लेकर भागने में सफल रहा अपराधी

–गोंदा थाना क्षेत्र के विद्यापति नगर में रहती है महिला
–दिन के 2.30 बजे घर से जा रही थी कांके रोड, उसी दौरान हुई घटना

राँची।महिलाओं के लिए उनकी सुहाग की निशानी मंगलसूत्र सबसे कीमती चीज होती है। वह भी तब और कीमती हो जाती है जब उसे कोई छिनना चाहता है। गुरुवार को वीआईपी इलाका कांके रोड में एक महिला से मंगलसूत्र छिनतई की घटना हुई। लेकिन महिला ने हिम्मत दिखाते हुए उस स्नैचर से भिड़ गई। दोनों के बीच काफी देर तक गुत्थम गुत्थी हुई। घटना गुरुवार दोपहर की है। गोंदा थाना क्षेत्र स्थित विद्यापति नगर में रहने वाली सविता मिश्रा (35) अपने घर से दिन के 2.30 बजे निकल कांके रोड जा रही थी। उसी दौरान बाइक पर हेलमेट पहने एक स्नैचर सामने से आया और उनका मंगलसूत्र छीन भागने लगा। जैसे वह मंगलसूत्र गले से छिनकर भाग रहा था, सविता मिश्रा ने उसे दबोच लिया। स्नैचर के हाथों से सविता मिश्रा ने अपना मंगलसूत्र पकड़ लिया। उसे बाइक से पटक दिया। दोनों में काफी देर तक गुत्थम गुत्थी होती रही। स्नैचर काफी शातिर था। उसने सविता मिश्रा को कई बार सड़क पर गिराने की कोशिश की। इसके बाद भी सविता अपना मंगल सूत्र पकड़ी रही। मंगलसूत्र का चेन उनके हाथों में रह गया, लेकिन उसका लॉकेट स्नैचर के हाथ में रह गया। मौका देख स्नैचर ने सविता मिश्रा को धक्का दे दिया। फिर बाइक लेकर भाग निकला।

2003 में हुई थी सविता की शादी,दो बेटियां है उनको

सविता मिश्रा हाउस वाइफ है। उनके पति अरुण कुमार मिश्रा सिविल कांट्रेक्टर है। सविता मिश्रा ने बताया कि उनकी शादी 2003 में हुई थी। उनकी दो बेटियां है, एक 11वीं व एक दूसरी कक्षा की छात्रा है। उन्होंने बताया कि शादी के बाद पति अरुण कुमार मिश्रा ने मंगलसूत्र गिफ्ट किया था। जिसकी कीमत करीब 80 हजार रुपए होगी।

पुलिस को दी गई जानकारी को घटा स्थल पहुंचे अधिकारी

घटना के तुरंत बाद गोंदा थाना की पुलिस को इस बात की जानकारी दी गई। सूचना पाकर गोंदा थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और पूरी जानकारी ली। मामले में पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी को खंगाल रही है ताकि स्नैचर के संबंध में सुराग मिल सके।