Ranchi:महिला ने पिता-पुत्र पर जबरन दुष्कर्म का लगाया आरोप,गोंदा थाना में दोनों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज,जांच में जुटी है पुलिस

राँची।राजधानी राँची के धुर्वा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने गोंदा थाना में जबरन दुष्कर्म करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है।मामला दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुटी है।दर्ज प्राथमिकी में आरोप है कि कांके रोड में रहने वाले आलोक कुमार के यहां वह घरेलू काम पर लगी थी। उसी दौरान आलोक कुमार का बेटा अनुराग प्रसाद दिल्ली से राँची आया था। एक दिन घर में जब कोई नहीं था तब अनुराग प्रसाद ने उसके साथ जबरदस्ती की। फिर धमकी दिया कि ये बात किसी को नहीं बताना। अपने काम के पैसे मांगने पर आलोक कुमार ने उसे नहीं दिया। यह भी आरोप है कि एक दिन आलोक कुमार ने भी महिला के साथ शराब के नशे में छेड़छाड़ व मारपीट की। और जबरदस्ती शारिरिक सम्बन्ध बनाया।महिला ने यह भी प्राथमिकी में दर्ज कराया है कि आलोक कुमार अपने घर में अवैध पिस्तौल रखते है जिसे, दिखा उसे धमकी भी दी की इस घटना के बारे में किसी को बताओगी तो जान से मार देंगे।इस सम्बंध में गोंदा थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर रवि ठाकुर ने बताया कि महिला के द्वारा दिये आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया गया।मामला दर्ज कर छानबीन किया जा रहा है।जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।