Ranchi:प्राण-प्रतिष्ठा अनुष्ठान के साथ भोलेनाथ ने दिए भक्तों को दर्शन,हजारों श्रद्धालुओं ने दर्शन कर लिया भंडारा का प्रसाद,भीड़ में महिला से चेन छिनतई,एक महिला धरायी

राँची।राजधानी राँची के केतारी बागान स्थित सुरेश्वर महादेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ एवं उनके परिवार के प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के बाद शनिवार को आम लोगों के दर्शन कराया गया। दर्शन से पूर्व गर्भगृह एवं शिवलिंग को फूलों से सजाया गया था। हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ का दर्शन कर आशिर्वाद लिया। वहीं शाम चार बजें से भंडारा का आयोजन किया गया। जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

अनुष्ठान का शनिवार को पांचवा दिन है।आज सुबह से ही यज्ञ मंडप की परिक्रमा और हवन में भाग लेने के लिए सैकड़ो की संख्या महिला जुटी।मंदिर परिसर श्रद्धालुओं पूरी तरह भर गया।राँची के अलावे खूँटी ,तमाड़,मांडर, रामगढ,जमशेदपुर,लोहरदगा,सिल्ली से श्रद्धालु सुरेश्वर धाम पहुँचे।इधर राज्य के वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव,राँची विधायक सीपी सिंह,कांग्रेस विधायक अम्बा प्रसाद,आजसू विधायक लम्बोदर महतो,उपमेयर संजीव विजयवर्गीय,चुटिया थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर बेंकटेश प्रसाद,नामकुम थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर सुनील कुमार तिवारी,जेएमएम नेत्री महुआ मांझी सहित अन्य लोगों ने दर्शन कर राज्य की खुशहाली की प्रार्थना की।

आज प्राण प्रतिष्ठा के पांचवें दिन सुबह गर्भ गृह में भगवान को वेदिक मंत्रोच्चार के साथ स्थापित किया गया।बाबा सुरेश्वर महादेव का भव्य सिंगार किया गया।उसके बाद आम भक्तों ने बाबा सुरेश्वर का दर्शन किये।

इस प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को सफल आयोजन में समिति के अध्यक्ष सुरेश साहू और समिति के सदस्यों के महत्वपूर्ण सहयोग किया।

भीड़ में महिला से चेन छीनतई,एक महिला चोर धराई

प्राण प्रतिष्ठा के अंतिम दिन काफी संख्या में महिलाएं दर्शन करने पहुंची थी। इस दौरान भीड़ का लाभ उठाकर बाइक सवार चेन स्नेचर ने गणपत नगर की रहने वाली महिला के गले का चेन छीनतई कर फरार हो गया। घटना के दो घंटे बाद भीड़ में चेन छीनतई करते एक महिला को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया गया।महिला अपना नाम रेखा ,बोकारो की रहने वाली बता रही है।खबर लिखे जाने तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई थी।हालांकि महिला चेन छिनतई में शामिल होने से इंकार कर रही है।