Ranchi:जमीन कारोबारी की हत्या करने से पहले पुलिस ने तीन अपराधी को दबोचा,हथियार बरामद

राँची।राजधानी राँची के कांके थाना क्षेत्र में जमीन कारोबारी की हत्या करने से पहले पुलिस ने तीन अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार हुए अपराधी कांके इलाके जमीन कारोबारी की हत्या करने की साजिश रची थी।इससे पहले एसएसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अपराधियों में विश्वजीत कुमार सिंह, सूरज कुमार सिंह और शुभम कुमार सिंह है।गिरफ्तार आरोपी के पास से एक देसी पिस्टल, दो देसी कट्टा, चार जिंदा गोली,कार और बाइक बरामद किया है।

बताया जाता है कि पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी विश्वजीत कुमार सिंह ने बताया कि जमीन कारोबारी अनिल सिंह मुंडा के घर अपने दोस्तों के साथ हत्या करने जा रहा था। विश्वजीत कुमार सिंह ने पूछताछ के दौरान अपना गुनाह को कबूल किया और कहा कि हाल के दिनों में अनिल मुंडा और अजय बैठा से मेरे कहने पर रंगदारी मांगी गई थी।बता दें कि 12 फरवरी 2022 को जमीन कारोबारी अनिल सिंह मुंडा को गोली मारकर घायल कर दिया गया था। अनिल सिंह मुंडा जब अस्पताल से डिस्चार्ज होकर अपने घर लौटे तो 14 मार्च 2022 को विश्वजीत कुमार सिंह के द्वारा बीस लाख रुपए की रंगदारी मांगी गई थी। रंगदारी नहीं देने के एवज में जान से मारने की धमकी दी गई थी।