घर में चला रहा था देह-व्यापार का धंधा,लोगों की शिकायत पर पुलिस ने छापेमारी कर चार महिला सहित पांच लोगों को किया गिरफ्तार

डेस्क टीम:
बिलासपुर। सरकंडा के मेला ग्राउंड के पास घर में चल रहा था जिस्मफरोशी का व्यापार चल रहा था। पुलिस ने गुरूवार को धर दबोचा। बताया जाता है कि हर दिन कुछ लड़के लड़कियों को ला कर घर अंदर घंटो तक रहते थे।इसकी भनक आसपास के लोगों को लगी। मोहल्ले के बच्चों पर इसका असर होते देख चिंतित माँ बाप अपनी शिकायत पुलिस से किया।अचानक पुलिस वालो ने रेड मार कर चार महिला एवं एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। घर की छान बीन की गई जिसमे आपत्तिजनक वस्तुए बरामद हुई। सभी आरोपियों के खिलाफ पीटा एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया है।

बाहर से आती थी लड़कियां

पुलिस से मिली जानकारी से पता चला की महिला उस घर में कई दिनों से रह रही थी। शुरुआती वक़्त पर ये काम छिप के करती थी। धीरे – धीरे वह बेख़ौफ़ यह काम करने लगी। मोहल्ले वाले उससे काफी परेशान थे। लाख मना करने पर भी वह नहीं सुनती और मोहल्ले के लोगों से बहस करती थी। मोहल्लेवासियों का कहना था की बाहर से लड़किया मंगवा कर जिस्मफरोशी का धंधा काफी दिन से चल रहा था। इसकी शिकायत पुलिस से करने पर भी कोई एक्शन नहीं होता था।

कुछ दिनों से राज्य में सेक्स रैकेट के मामले काफी नजर आते दिख रहे है। अनुमान लगाया जाए तोह आज भी राज्य में ऐसे कई ठिकाने है जहा देहव्यापार बेख़ौफ़ चलता है। हमारी तक उतने ही मामले सामने आते है जिनके शिकायत होती हो और प्रशाशन जिनपे कार्यवाही करती है। हलाकि पुलिस ने इस मामले को काफी गंभीरता से लिया है और शहर में चल रहे छुपे अड्डों को खोज निकलने की बात भी की है।