Ranchi:पत्नी ने पति के साथ जाने मना किया,पति ने पत्नी की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी,पुलिस ने त्वरित कारवाई करते हुए आरोपी पति को किया गिरफ्तार

राँची।राजधानी राँची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र में शनिवार की देर रात 30 वर्षीय महिला शहनाज परवीन की चाकू मारकर हत्या कर दी गई।वहीं पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शहनाज की हत्या के आरोप में उसके ही पति कारू को गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार अरगोड़ा थाना क्षेत्र के कडरू स्थित हज हाउस के पास शहनाज परवीन का मायका है कुछ दिनों से वह वहीं रह रही थी। जबकि उसका पति कारू राँची के सुखदेव नगर इलाके में रहता है। शहनाज परवीन के मायके में रहने की वजह से कारू बेहद नाराज था।वह कई बार अपनी पत्नी को अपने साथ ले जाने के लिए कडरू गया था लेकिन उसकी पत्नी उसके साथ नहीं आई। शनिवार की देर रात अचानक कारू अपनी पत्नी को अपने साथ ले जाने के लिए ससुराल पहुंच गया और उसे अपने साथ ले जाने की जिद करने लगा।इसी बीच शहनाज परवीन के इंकार करने पर कारू नाराज हो गया।उसने पास में ही रखे चाकू को उठाकर शहनाज परवीन पर कई वार कर दिए।चाकू लगने से घायल शहनाज जमीन पर गिर पड़ी।वहीं खून से लथपथ पड़ी शहनाज परवीन को स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती करवाया। लगभग एक घंटे बाद ही उसकी मौत हो गई।अत्यधिक खून बहने की वजह से इलाज के दौरान ही शहनाज की मौत हो गई घटना को अंजाम देने के बाद बहुत ज्यादा खून निकलता देख कारू मौके से फरार हो गया।

इधर पुलिस को घटना की सूचना मिलते ही अरगोड़ा पुलिस ने आरोपी पति की खोज के लिए तुरंत अभियान चलाया।इसी बीच यह जानकारी मिली कि वह सुखदेव नगर इलाके में छुपा हुआ है।जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।रविवार को शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।आगे की कार्रवाई में जुटी है पुलिस।