Ranchi:स्कूटी सवार दो अपराधियों ने एक व्यक्ति को मारी गोली,रिम्स में भर्ती,पुलिस छानबीन में जुटी

राँची।राजधानी राँची के सदर थाना क्षेत्र के चेशायर होम रोड में रविवार की देर रात करीब 12 बजे के आसपास जितेंद्र महतो (35वर्ष) नामक व्यक्ति को गोली मारी गयी है।उन्हें स्थानीय लोगो ने रिम्स में भर्ती कराया है।बताया जाता है कि गोली उनकी बांह में लगी है।वहीं घटना के संबंध में जानकारी मिलने के बाद मौके पर सदर थाना की टीम पहुंच कर जांच शुरू की।इधर, जितेंद्र महतो खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। जितेंद्र महतो ने पुलिस को बताया वो रिम्स की तरफ से चेशायर होम रोड स्थित अपने घर बाइक से जा रहे थे। बरियातू कब्रिस्तान के पास से स्कूटी सवार दो लोगों ने उनका पीछा किया।जैसे ही वो चेशायर होम रोड स्थित अपनी गली में घूसे, स्कूटी सवार बदमाशों ने उनके ऊपर गोली चला दी।

मिली जानकारी के अनुसार जितेंद्र महतो ने रिम्स में पुलिस की पूछताछ में कहा है कि उनका छोटानागपुर स्कूल वाले से जमीन का काफी दिनों से विवाद चल रहा है।उन्होंने घटना के पीछे कुछ लोगों पर आशंका जाहिर की है। पुलिस पीड़ित से मिली जानकारी के आधार पर जांच में जुट गयी है। जितेंद्र महतो खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।