Ranchi:तीन दिन बाद मेसरा उच्च विद्यालय के छात्र का शव जुमार नदी से मिला,नहाने के दौरान 40 फीट ऊँचे ब्रिज से नदी में कूद गया था

राँची।राँची के बीआईटी मेसरा उच्च विद्यालय के छात्र सुनील मुंडा का तीन दिन बाद शव बरामद किया गया। उसका शव बीआईटी मेसरा ओपी क्षेत्र में स्थित जुमार नदी के दूसरे छोर से पुलिस और एनडीआरएफ की टीम ने शनिवार को बरामद किया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया।बता दें कि शुगनू बस्ती के रहने वाले 16 वर्षीय सुनील मुंडा तीन दिन पहले दोस्तों के साथ नहाने के लिए अपने घर से कादी टोला में रेलवे ब्रिज पहुंचा था। वहां से उसके दोस्तों के साथ सुनील ने भी 40 फीट ऊंचे ब्रिज से जुमार नदी में स्नान के क्रम में छलांग लगायी थी। उसके अन्य साथी तो नदी से निकल गए, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। घटना की जानकारी होने पर सुनील के गांव में कोहराम मच गया। सूचना के बाद खेलगांव थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव की खोजबीन की गई। लेकिन सुनील का शव नहीं मिला। इसी बीच आज बीआईटी संस्थान के पीछे से गुजरने वाली नदी में खोजबीन की। इसी क्रम में नदी से सुनील का शव बरामद किया गया। मामले में यूडी केस दर्ज किया गया है।