Ranchi:26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर शहर में ट्रैफिक रूट में बदलाव किए गए…
राँची।राजधानी राँची में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर ट्रैफिक रूट में बदलाव किए गए हैं। 26 जनवरी को शहर में सुबह छह बजे से रात 10 बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। जबकि कई मार्गों का रूट डायवर्ट किया गया है।राँची के ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।
ट्रैफिक रूट में बदलाव
26 जनवरी को राँची के ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान स्थित समारोह स्थल पर राज्यपाल संतोष गंगवार झंडारोहण करेंगे।इसे देखते हुए राँची की ट्रैफिक व्यवस्था में कई तरह के बदलाव किए गए हैं और नो एंट्री भी लागू की गई है। गणतंत्र दिवस के अवसर पर किए गए ट्रैफिक रूट के बदलाव की वजह से बड़े वाहन बदले हुए रूट से अपने मंजिल की ओर जा सकेंगे।हालांकि इस दौरान छोटे वाहनों को पूर्व की भांति आने जाने दिया जाएगा।
गणतंत्र दिवस समारोह राँची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान छोटे वाहन करमटोली चौक से जेल चौक की ओर आ जा सकेंगे। वहीं समारोह स्थल के आसपास 14 स्थानों पर ड्रॉप गेट बनाए गए हैं।ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह ने इससे संबंधित आदेश जारी किया है। सभी ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को हिदायत दी गई है कि वे समारोह के दिन समय पर अपने प्रतिनियुक्त स्थल पर तैनात रहें।
इससे आगे नहीं होगी वाहन ले जाने की अनुमति 



