Ranchi:रामनवमी शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न होने पर उपायुक्त ने जिलेवासियों को दिया धन्यवाद,कहा-राँची ने एक बार फिर से कायम की मिसाल

राँची।जिला में रामनवमी शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न होने पर जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त राँची श्री छवि रंजन ने रांचीवासियों को धन्यवाद दिया है। पुलिस-प्रशासन की ओर से रांची वासियों का धन्यवाद देते हुए श्री छवि रंजन ने कहा कि एक बार फिर से राँची ने मिसाल कायम किया है, सभी रांचीवासियों का दिल से आभार।

पुलिस पदाधिकारियों, दंडाधिकारियों अंचलाधिकारियों प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं कर्मियों को धन्यवाद देते हुए उन्होंने कहा कि कड़ी धूप में पूरी तत्परता के साथ सभी ने अपने कर्तव्य का निर्वहन किया। मीडिया को धन्यवाद देते हुए उपायुक्त ने कहा सभी ने अपनी जिम्मेदारी समझते हुए न्यूज़ कवरेज किया।

शांति/अखड़ा समिति के तमाम सदस्यों और विभिन्न धर्मों के प्रबुद्धजनों का आभार व्यक्त करते हुए उपायुक्त ने कहा कि सामूहिक प्रयास से राँची ने एक बार फिर से मिसाल कायम किया है। उपायुक्त ने उम्मीद जतायी कि रांचीवासियों के सहयोग से दशमी और चैती विसर्जन भी शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होगा।