लोहरदगा:रामनवमी शोभायात्रा के दौरान हुई हिंसा के बाद जिला प्रशासन के निर्देश पर अगले आदेश तक इंटरनेट सेवा स्थगित की गई

लोहरदगा।झारखण्ड के लोहरदगा जिले में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है।रामनवमी शोभायात्रा के दौरान रविवार को हुई हिंसा के बाद जिला प्रशासन के निर्देश पर अगले आदेश तक सेवा स्थगित की गई है।रविवार रात करीब 11 बजे से इंटरनेट सेवा पर रोक लगाई गई है। इसके अलावा हिंसा प्रभावित इलाकों में धारा 144 लगा दी गई है। प्रशासन ने सभी तरह के धार्मिक जुलूस व सभा को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है। प्रशासन व पुलिस की टीम प्रभावित इलाकों में कैंप कर रही है।अनुमंडल पदाधिकारी लोहरदगा की ओर से इस संबंध में दो अलग-अलग आदेश जारी किए गए हैं। पहले आदेश में कहा गया है कि लोहरदगा जिला अंतर्गत किसी भी प्रकार की धार्मिक सभा, धार्मिक अनुष्ठान एवं धार्मिक जुलूस के आयोजन के लिए दिए गए आदेश को तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक के लिए रद्द कर दिया गया है।

वहीं दूसरे आदेश में विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लोहरदगा थानान्तर्गत ग्राम हिरही, ग्राम कुजरा, ग्राम कुर्से एवं संबद्ध गांवों में धारा 144 लागू की गई है। इसके तहत इस क्षेत्र में 5 या 5 से अधिक व्यक्तियों के एक साथ जमा होने पर रोक लगाई गई है। इस क्षेत्र में किसी भी व्यक्ति के घातक हथियार आने पर प्रतिबंध लगाया गया है। सिख समुदाय के धार्मिक प्रतिकों के इस्तेमाल तथा वृद्ध, दिव्यांग लोगों को छड़ी या लाठी इस्तेमाल करने की अनुमति दी गई है।

बता दें 10 अप्रैल को शाम करीब साढ़़े पांच बजे रामनवमी जुलूस के दौरान ग्राम हिरही में रामनवमी शोभायात्रा पर पथराव के बाद दो समुदायों के बीच पथराव और झड़प हो गई। इसके बाद उपद्रवियों ने कई जगहों पर आगजनी की।जिसमें कई घायल हुए है।वहीं कई गाड़ी जला दिया।

इधर लोहरदगा में हुई घटना के बाद देर रात कई वरीय पुलिस अधिकारी लोहरदगा पहुंचकर घटनास्थल पर जायजा लिए हैं।आरोपियों की धड़पकड़ जारी है।