Ranchi:छात्रा ने की आत्महत्या, दो दिन पहले ही किराए पर लिया था कमरा,जांच में जुटी है पुलिस

राँची।राजधानी राँची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के हटिया इलाके में एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली।जानकारी मिलने के बाद जगन्नाथपुर पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है। मौके से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

राँची के एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली 21 वर्षीय छात्रा स्वाति कुमारी ने सुसाइड कर लिया है मकान मालिक ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए जगन्नाथपुर थाना प्रभारी दिग्विजय सिंह ने एफएसएल की टीम को बुलाकर भी जांच करवाई।हालांकि कमरे से कोई भी सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर दिग्विजय सिंह ने बताया कि यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली छात्रा के सुसाइड करने की सूचना प्राप्त हुई थी जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई और छानबीन दोनों ही की जा रही है। 3 अक्टूबर को छात्रा अपने सासाराम स्थित घर से राँची लौटी थी।आत्महत्या के कारणों में अभी तक कोई स्पष्ट वजह नहीं मिल पाया है।प्रेम प्रसंग से लेकर हर बिंदु पर जांच की जा रही है। परिजनों के आने पर भी कई बातें खुलकर सामने आएंगी।

वहीं मकान मालिक ने बताया कि स्वाति ने दो दिन पूर्व ही किराए पर उनका एक कमरा लिया था। स्वाति बिहार के सासाराम की रहने वाली थी।क्योंकि यहां से यूनिवर्सिटी नजदीक है इसलिए बहुत सारे यूनिवर्सिटी के बच्चे इस इलाके में रहते हैं। कमरा लेते समय स्वाति किसी भी तरह से दबाव में नहीं दिखी थी।

जगन्नाथपुर थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों को भी सूचना दे दी गई है।मृतक के मोबाइल को भी साक्ष्य के लिए जब्त किया गया है।अंतिम बातचीत के आधार पर आगे की जांच की प्रक्रिया चलेगी।

error: Content is protected !!