सनसनी: पत्नी से फोन पर बहस और खौफनाक अंजाम, नशेड़ी पति ने बंद कमरे में दी जान..जांच में जुटी है पुलिस..

​राँची। राजधानी राँची के विधानसभा थाना क्षेत्र से एक ऐसी सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जिसने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है। एक युवक ने अपनी पत्नी से फोन पर हुई तीखी बहस के बाद मौत को गले लगा लिया। मृतक की पहचान दीपक कुमार के रूप में हुई है। वारदात की खबर मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर पहुंची पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

​रात को पी शराब, फोन पर बीवी से हुई ‘महाबहस’

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, बीती रात दीपक छककर शराब पी रहा था। इसी दौरान उसका अपनी पत्नी से मोबाइल पर किसी बात को लेकर भयंकर विवाद हो गया। बहस इतनी बढ़ गई कि गुस्से और नशे में धुत दीपक ने फोन पर ही अपनी पत्नी को आत्मघाती कदम उठाने की धमकी दे डाली। पत्नी उस वक्त अपने मायके में थी और उसे अंदाजा भी नहीं था कि दीपक सच में ऐसा खौफनाक कदम उठा लेगा।

​सुबह नहीं उठा फोन, तो उड़ गए होश

रात की धमकी के बाद सुबह जब पत्नी ने दीपक को वापस फोन मिलाया, तो दूसरी तरफ से कोई आवाज नहीं आई। बार-बार घंटी बजती रही, लेकिन फोन नहीं उठा। अनहोनी की आशंका से घबराई पत्नी ने फौरन इसकी सूचना विधानसभा थाना पुलिस को दी।

​दरवाजा टूटते ही सामने आया खौफनाक मंजर

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम आनन-फानन में दीपक के घर पहुंची। जब दरवाजा तोड़ा गया, तो अंदर का नजारा देखकर सबके होश उड़ गए। दीपक दम तोड़ चुका था। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और मामले की बारीकी से जांच कर रही है।बताया जा रहा है कि मृतक दीपक बुरी तरह नशे का आदी था।

error: Content is protected !!