कलंक:राँची के रातू थाना क्षेत्र में माँ ने चार माह की बेटी की हत्या रस्सी से गला दबाकर कर दी,पुलिस ने आरोपी माँ को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी बच्ची की माँ ने पुलिस को बताया कि रोज-रोज पति द्वारा लड़ाई-झगड़ा करने से तंग हाे कर उसने बेटी को मार डाला औऱ अपने भी मरना चाहती थी लेकिन लोगों को जानकारी हो गई।

राँची।राजधानी राँची में रातू थाना क्षेत्र के हेहल लोहरा कोचा में रविवार सुबह एक घर में चार माह की बच्ची का शव बरामद किया गया। हत्या का आरोप बच्ची की माँ पर लगा है।घटना की सूचना के बाद पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया है।वहीं महिला ने पुलिस को बताया कि रोज-रोज पति द्वारा लड़ाई-झगड़ा करने से तंग हाे कर उसने बेटी को मार डाला।बच्ची का गला रस्सी से घोंटा गया।अब आप सोच सकते हैं।कितनी निर्दयी माँ है जिसे जन्म दी फिर उसे ही मार दी।

आरोपी (माँ)महिला तनु देवी के पति मुखदेव लोहरा ने बताया कि मेरी पत्नी ने स्वयं अपने हाथों से रस्सी के सहारे मासूम बच्ची की जान ली है। उस वक्त घर पर सभी सोए हुए थे। उसने कहा कि उसके तीन बच्चे थे। सबसे बड़ा बेटा 6 वर्ष व दूसरा बच्चा डेढ़ वर्ष का है।तनु का मायका मांडर के उचरी गांव में है।

बच्ची को मार कर अपने मरना चाहती थी महिला

इधर,महिला का कहना है कि उसका पति रोज शराब के नशे में उसके साथ झगड़ा करता था। इसलिए उसने यह सोचा कि बेटी की हत्या के बाद अपनी भी जान दे देगी। पर तब तक बेटी की मौत के बारे में सभी को जानकारी हो गई।