Ranchi:भाजपा नेता रमेश सिंह को फिर मिली धमकी, राहुल सिंह गैंग ने मांगी रंगदारी,जांच में जुटी है पुलिस…

 

राँची।भाजपा नेता रमेश सिंह से राहुल सिंह गैंग ने रंगदारी मांगी है। इस संबंध में रमेश सिंह ने सुखदेव नगर थाना में रंगदारी मांगने की प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में बताया है कि 3 अक्टूबर को सुबह 10.35 और 11.02 बजे उन्हें वाट्सएप पर फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को राहुल सिंह गैंग से राहुल सिंह बोल रहा हूं कहा। उसने कहा कि आप बहुत कमा रहे है हमको रंगदारी देना हगा। अन्यथा अंजाम भुगतना होगा। फोन करने वाले ने यह भी कहा कि तुम्हारे प्रत्येक काम पर हमारी नजर है। बिना हमको मैनेज किए कोई भी काम नहीं कर पाओगे। हमारी बात नहीं मानोगे और रंगदारी नहीं दोगे तो तो अंजाम बहुत बुरा होगा। हमसे मिलकर गैंग की मदद करोगे तो गैंग आपकी मदद करेगा। हम फिर कॉल करेगे बताना कब और कितना पैसे दे रहे हो।इधर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

गौरतलब हो कि भाजपा नेता रमेश सिंह को इससे पहले पीएलएफआई समेत अन्य अपराधी उनसे रंगदारी की मांग कर चुके हैं। लेकिन पुलिस की कार्रवाई ऐसी है कि अपराधियों का कोई सुराग तक नहीं मिला है।

 

error: Content is protected !!