Ranchi:मुख्य अतिथि के रूप में करमा पूजा महोत्सव में शामिल हुए एसएसपी,समिति ने अंग वस्त्र और करम पेड़ देकर स्वागत किया

राँची।राजधानी राँची के चडरी सरना समिति करम पूजा महोत्सव के शुभ अवसर पर चडरी सरना समिति के मंच पर मुख्य अतिथि के रूप में वरीय पुलिस अधीक्षक,राँची के श्री सुरेंद्र कुमार झा उपस्थित हुए। उन्होंने मंच का फीता काटकर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।वहीं चडरी सरना समिति के केंद्रीय अध्यक्ष श्री बबलू मुंडा ने वरीय पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र कुमार झा को अंग वस्त्र बुके एवं पूजा समिति अध्यक्ष सबलू मुंडा ने करम पेड़ देकर स्वागत किया।विशिष्ट अतिथि के रूप में झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के महिला नेत्री महुआ मांझी को भी अंग वस्त्र एवं करम का पेड़ नीतू लिंडा ने देकर स्वागत किया। साथ ही साथ अन्य अतिथिगण को भी अंग वस्त्र एवं करम का पेड़ देकर स्वागत किया गया।

इधर चडरी सरना समिति के करम पूजा को गुड्डू पाहन, छोटू पाहन, फूदकू पाहन, पईनभोरा दीपक मुंडा के द्वारा पूजा संपन्न हुआ।वहीं बबलू मुंडा ने कहा कि करम पूजा को चडरी के पाहनो द्वारा पूरे विधि विधान रिती रिवाज परंपरागत तरीके से पूजा संपन्न कराया गया। करमा धरमा की कहानी चडरी सरना समिति के प्रधान महासचिव सुरेंद्र लिंडा ने सुनाया।मंच संचालन चडरी सरना समिति के मुख्य सलाहकार कुमोद कुमार वर्मा एवं चडरी सरना समिति के महासचिव रवि मुंडा ने किया। चडरी का करम परब बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।चडरी सरना समिति के द्वारा सभी करमईत बहनों भाई पुजारी बहनों को करम पूजा शुरू होने से पहले सरकार द्वारा जारी की गाइडलाइन को देखते हुए सभी लोगो को मास्क वितरण किया गया।इस मंच में मुख्य रूप से चडरी सरना समिति के मुख्य संरक्षक श्री जितेंद्र सिंह,केंद्रीय अध्यक्ष श्री बबलू मुंडा, केंद्रीय प्रधान महासचिव सुरेंद्र लिंडा, मुख्य सलाहकार कुमोद कुमार वर्मा, पूजा समिति अध्यक्ष श्री सबलू मुंडा,रवि मुंडा,आकाश मुंडा, विकी मुंडा, मोलू मुंडा, राजेश मुंडा, उदय मुंडा, शंकर लिंडा, बादल लिंडा, अनिल तिर्की, जागेश्वर राम, मंगल मुंडा, चीकू लिंडा, सुशांत मींज, संजय लाकड़ा, अप्पू लिंडा,अमनदीप मुंडा, ममता देवी, पूजा मुंडा, रूमी लिंडा, रश्मि कच्छप, खुशबू मुंडा,विनीता मुंडा, सुखमंत्ती मुंडा, श्वेता मुंडा, संगीता मुंडा ,उषा देवी, काजल वर्मा,सीमा मुंडा, शांति देवी, नीतू लिंडा,शुनिया पहनाई, पूनम लिंडा, बुचनी टोप्पो, आरती टोप्पो,गीता देवी, रीना मुंडा, सलोना तिर्की, शुक्र मनी लिंडा, ज्योति सांगा, सरस्वती उरांव, जोया मुंडा, सुषमा लिंडा, मीना लिंडा, रितिक मुंडा, अग्नि देवी, मुन्नी मुंडा एवं समस्त ग्रामवासी उपस्थित थे।वहीं कार्य्रकम देर रात तक चली ।