धनबाद:नाबालिग लड़की से दुष्कर्म,उग्र लोगों ने डुगडुगी बजाकर आरोपी के घर को घेर लिया,पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

धनबाद।झारखण्ड के धनबाद जिले के टुंडी थाना क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने की घटना सामने आई है।बताया जा रहा है कि नाबालिग लड़की करमा पर्व के लिए कपड़ा सिलाई कर लौटने के क्रम में एक युवक द्वारा जबरन जंगल में ले जाकर दुष्कर्म किया है।बताया गया कि टुंडी संग्रामडीह मोड़ से गुरुवार को करमा पूजा में पहने के लिए 14 वर्षीय जनजातीय नाबालिग लड़की कपड़ा सिलाई कर लौट रही थी।इसी दौरान घात लगाए वहीं का एक युवक जंगल में छिपा था ।जैसे ही लड़की साइकिल से गुजर रही थी उसे जबरन पकड़कर जंगल ले जाकर ब्लात्कार किया।

इसकी सूचना जब नाबालिग ने घर जाकर दी और घटना के बारे में बताया।इस घटना के बारे में सुनते ही जनजातीय समाज के लोगों ने एकत्रित होकर डुगडुगी बजाते हुए आरोपी के घर को घेर लिया और टुंडी गिरिडीह मुख्य सड़क को जाम करने का प्रयास किया।इधर किसी ने पुलिस को सूचना दे दी।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची।वहीं थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने काफी सुझबुझ का परिचय देते हुए कानूनी कारर्वाई की बात कही। लेकिन उग्र जनजातीय समुदाय के लोग दोषी युवक को सजा देने की बात पर आमदा थे।

वहीं पुलिस ने काफी देर तक समझाया उसके उसके बाद मामला शांत हुआ।पीड़िता ने लिखित शिकायत की। इसके बाद थानेदार संतोष कुमार सिंह रेस हुई एव बगैर देर किए कर्ई जगहों में छापेमारी कर आरोपी युवक विक्रम मंडल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने नाबालिग लड़की को मेडिकल के लिए धनबाद भेज दिया। इधर घटना के बाद संग्रामडीह मोड़ में तनाव की स्थिति बनी हुई है।वहीं इस घटना के बाद डीएसपी अरविन्द कुमार टुंडी थाना पहुंचे और आरोपी से पूछताछ जारी है।