Ranchi:नाराज होकर घर से भाग गया था 14 साल का लड़का,77 दिन बाद मुंबई के हुक्का बार में मिला,परिजन ने राँची पुलिस को धन्यवाद दिया


राँची।जिले के रातू से 6 नवंबर को लापता हुआ 14 साल का लड़का 77 दिन बाद मुंबई के हुक्का बार से बरामद कर लिया गया है। वहां उसके साथ बिहार के एक और नाबालिग लड़के को बरामद किया गया। रातू के रिंग का रहने वाला ये किशोर घर से नाराज होकर भाग गया था।बच्चे को सीडब्ल्यूसी के समक्ष बयान करवाने के बाद घर भेज दिया गया है। बच्चे ने बताया कि दोनों साथ में घर से भागे थे।राँची से ट्रेन पकड़ कर वे सीधा मुंबई पहुंच गए ते और वहीं काम कर रहे थे। बच्चों के पिता ने बताया कि उन्होंने अपने बच्चे की आश छोड़ दी थी। उन्होंने राँची पुलिस के कार्य की सराहना की।

सीसीटीवी से मिला बच्चों के मुंबई जाने का सुराग

राँची पुलिस के बच्चों का पता लगा पाना मुश्किल हो गया था। बच्चों के पास न ही मोबाइल था और न ही कोई इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स। बच्चों की तलाश के लिए राँची के ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने एक विशेष टीम का गठन किया था। ये टीम सीसीटीवी की मदद से बच्चे के मुंबई पहुंचने का सुराग निकाली।

पिता के साथ मुंबई पहुंची राँची पुलिस

बच्चे के मुंबई जाने की सूचना के बात रातू थाने में रवि शंकर सिंह बच्चे के पिता के साथ मुंबई पहुंचे। यहां मुंबई पुलिस की मदद से बच्चों को ढूंढकर उसका रेस्क्यू किया गया । इस बेहतर कार्य के लिए राँची पुलिस की ओर से केस के अनुसंधानकर्ता को पुरस्कृत किया गया है।