Ranchi:मटका अड्डा पर पुलिस ने की छापेमारी,9 गिरफ्तार

राँची।राजधानी राँची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के कटहल कोचा (रेलवे लाइन के किनारे) में हटिया डीएसपी राजा कुमार मित्रा के नेतृत्व में पुलिस ने मटका अड्डा पर छापेमारी की। इस छापेमारी में नौ मटकाबाजों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगो में अरनाथ गाड़ी, मिट्ठू मुंडा, जॉन बागकर, गणेश कच्छप, चंद्रपाल उरांव, अरविंद कुमार, एकराम खान, संजय, राजेश कुमार गुप्ता शामिल है। गिरफ्तार लोगों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि मटका का संचालन विजय सिंह करवाता था। पुलिस ने मटका के अड्डे से 7500 नगद,मटका खेलाने के सामान, मोबाइल, चार्ट व अन्य सामान बरामद किया है।